यह ख़बर 12 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

डीलज, LPG की कीमतें बढ़ाने पर PMEAC का जोर

खास बातें

  • पीएमईएसी के चेयरमैन सी रंगराजन ने डीजल और रसोई गैस की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि किए जाने पर जोर दिया।
New Delhi:

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (पीएमईएसी) के चेयरमैन सी रंगराजन ने डीजल और रसोई गैस की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि किए जाने पर बृहस्पतिवार को जोर दिया। रंगराजन ने कहा कि सख्त कदम उठाने में विलंब से राजकोषीय स्थिति मजबूत करने की प्रक्रिया पटरी से उतर जाएगी। रंगराजन ने बताया, पेट्रोलियम कीमतें बढ़ाने के संबंध में निर्णय करना पड़ेगा, अन्यथा चालू वित्त वर्ष के लिए राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 4.6 प्रतिशत पर बनाए रखना संभव नहीं होगा। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता में मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह द्वारा अगले सप्ताह पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ाने पर निर्णय किए जाने की संभावना है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com