खास बातें
- देश में क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी फिर से बढ़ रही है और 2010-11 में इसमें 22.15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
मुंबई: देश में क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी फिर से बढ़ रही है और 2010-11 में इसमें 22.15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। आलोच्य वित्त वर्ष में कुल मिलाकर 75,515.68 करोड़ रुपये मूल्य के सौदे क्रेडिट कार्डों के जरिए हुए। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार इससे पिछले वर्ष में यह राशि 61,824.15 करोड़ रु रही थी। हालांकि परिचालन में क्रेडिट कार्डों की संख्या 31 मार्च 2011 तक लगभग 1.5 प्रतिशत घटकर 1.80 करोड़ रह गई जो पूर्व वर्ष में 1.83 करोड़ थी। आलोच्य वर्ष में डेबिट कार्ड सौदे 46.46 प्रतिशत बढ़कर 38,691.88 करोड़ रुपये हो गए।