उपभोक्ता महंगाई दर घटकर 5.37 फीसदी

नई दिल्ली:

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित देश की उपभोक्ता महंगाई दर फरवरी 2015 में गिरावट के साथ 5.37 फीसदी दर्ज की गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 7.88 फीसदी थी। यह जानकारी गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़े में दी गई। जनवरी 2015 महीने में उपभोक्ता महंगाई दर 5.19 फीसदी थी। दिसंबर 2014 में यह 4.28 फीसदी थी।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, आलोच्य महीने में शहरी क्षेत्रों के लिए उपभोक्ता महंगाई दर 4.95 फीसदी रही और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह 5.79 फीसदी रही। फरवरी माह में खाद्य महंगाई दर 6.79 फीसदी रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जनवरी 2015 में शहरी क्षेत्रों के लिए उपभोक्ता महंगाई दर 4.96 फीसदी थी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 5.34 फीसदी थी। जनवरी महीने में खाद्य उपभोक्ता महंगाई दर 6.14 फीसदी थी।