बायजू ने 1,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि छंटनी का शिकार हुए कर्मचारी विभिन्न विभागों से संबंधित हैं.

बायजू ने 1,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया

बायजू में छंटनी.

नई दिल्ली:

शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने अपनी पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है. सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि छंटनी का शिकार हुए कर्मचारी विभिन्न विभागों से संबंधित हैं.

एक सूत्र ने PTI से कहा, ‘‘बायजू ने करीब 1,000 कर्मचारियों को बाहर कर दिया है. हालांकि, नए कर्मचारियों के आने से कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 50,000 के आसपास बनी हुई है.''

कंपनी में छंटनी का नया दौर एक अरब डॉलर के कर्ज भुगतान को लेकर अमेरिकी अदालत में जारी कानूनी विवाद के बीच शुरू हुआ है. बायजू ने पहले कहा था कि वह अक्टूबर, 2022 से लेकर अगले छह महीनों में करीब 2,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी. सूत्र ने कहा कि हाल में हुई छंटनी कंपनी की लागत कम करने की प्रक्रिया का ही हिस्सा है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस बारे में टिप्पणी के लिए भेजे गए ईमेल का बायजू की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला.