बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 61.96 अंकों की तेजी के साथ पर 19,865.99 खुला और 158.13 अंकों या 0.80 फीसदी की तेजी के साथ 19,962.16 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,013.33 के ऊपरी और 19,775.29 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। एनटीपीसी (3.28 फीसदी), टाटा पॉवर (3.11 फीसदी), डॉ. रेड्डीज लैब (2.64 फीसदी), एसबीआई (2.38 फीसदी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.21 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे भेल (4.76 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (2.84 फीसदी), सेसा गोआ (1.58 फीसदी), एचडीएफसी (0.61 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.47 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.55 अंकों की तेजी के साथ पर 5,872.75 खुला और 49.25 अंकों या 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 5,899.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 5,916.90 के ऊपरी और 5,840.20 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 25.26 अंकों की तेजी के साथ 5,601.25 पर और स्मॉलकैप 4.27 अंकों की तेजी के साथ 5,477.47 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (2.03 फीसदी), बैंकिंग (1.56 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.37 फीसदी), तेल एवं गैस (0.87 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.81 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,221 शेयरों में तेजी और 1,112 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 170 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।