खास बातें
- एयरकंडीशनर बनाने वाली ब्लूस्टार ने चौथी तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए 56.85 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया।
नई दिल्ली: एयरकंडीशनर बनाने वाली कंपनी ब्लूस्टार ने 31 मार्च, 2011 को समाप्त हुई चौथी तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए 56.85 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। कंपनी के निदेशक बोर्ड ने प्रत्येक 2 रुपये के इक्विटी शेयर पर 7 रुपये लाभांश देने की सिफारिश की है। कंपनी ने कहा कि अधिक ब्याज की अदायगी एवं कर खचरें की वजह से लाभ में यह गिरावट आई है। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की परिचालन से कुल आय 6 प्रतिशत बढ़कर 915.56 करोड़ रुपये थी।