यह ख़बर 13 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

परिवर्तनकारी चुनाव नतीजे के बीच शेयर बाजार चढ़ा

खास बातें

  • नतीजों के दिन लिवाली के अच्छे समर्थन से शेयर बाजारों में तेजी रही तथा बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 195 अंक मजबूत होकर बंद हुआ।
मुंबई:

विधानसभा चुनावों में स्पष्ट और परिवर्तनकारी नतीजों के दिन लिवाली के अच्छे समर्थन से शेयर बाजारों में तेजी रही तथा बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 195 अंक मजबूत होकर बंद हुआ। सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को 249 अंक की बड़ी गिरावट आई थी। इसके विपरीत शुक्रवार को यह 195.49 अंक की बढ़त लेकर 18,531.28 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय दिन के उच्च स्तर 18,724.54 को छू गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 58.60 अंक की बढ़त के साथ 5,544.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह दिन के उच्च स्तर 5,605 अंक को छू गया था। ब्रोकरों ने कहा कि प. बंगाल में कांग्रेस की सहयोगी तृणमूल कांग्रेस द्वारा राज्य में तीन दशक से भी अधिक समय से सत्तारूढ़ रहे वामदल का सफाया करने से कारोबारी धारणा सुधरी। उन्होंने कहा कि निवेशकों ने हाल की गिरावट के बाद निचले स्तर पर आए दिग्गज शेयरों खासकर एफएमसीजी, मेटल और हेल्थकेयर शेयरों में लिवाली की।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com