खास बातें
- रिजर्व बैंक ने कहा कि उसे उम्मीद है कि बैंक ऋण सूचना ब्यूरो से मिली सूचना का इस्तेमाल न केवल खुदरा ऋण ग्राहकों के लिए, बल्कि कॉरपोरेट क्षेत्र को ऋण देने में भी करेंगे।
मुंबई: रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि बैंक ऋण सूचना ब्यूरो से मिली सूचना का इस्तेमाल न केवल खुदरा ऋण ग्राहकों के लिए, बल्कि कॉरपोरेट क्षेत्र को ऋण देने में भी करेंगे।
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर आनन्द सिन्हा ने कहा, ‘वाणिज्यिक बैंक कंपनियों की तुलना में खुदरा निवेशकों को ऋण देने के लिए ऋण सूचना ब्यूरो से प्राप्त सूचनाओं का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं।’ वह क्रेडिट इन्फारमेशन ब्यूरो (इंडिया, लि. सिबिली) द्वारा आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर ने उम्मीद जताई कि आगे चलकर, बैंक बेहतर संतुलन स्थापित करने की स्थिति में होंगे। ‘अब और तीन साख (ऋण) सूचना ब्योरो चलाने वाली कंपनियां हैं। मुझे विश्वास है कि स्थिति निश्चित तौर पर सुधरेगी।’