यह ख़बर 21 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बैंककर्मियों की 7 जुलाई को हड़ताल की धमकी

खास बातें

  • बैंक कर्मचारियों तथा अधिकारियों की यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 7 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल पर जाने की धमकी दी है।
New Delhi:

बैंक कर्मचारियों तथा अधिकारियों की यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 7 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के समन्वयक सीएच वेंकटचलम ने शुक्रवार को बताया कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिन की हड़ताल की जाएगी। यूनियन प्रस्तावित बैंकिंग क्षेत्र सुधारों का विरोध कर रही है। इसके अलावा उसकी वेतन से जुड़ी भी कुछ मांगे हैं। वेंकटचलम ने कहा कि हड़ताल में 10 लाख बैंककर्मी शामिल होंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com