खास बातें
- वेदांता के मालिक अनिल अग्रवाल की कंपनी बाल्को पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद वन क्षेत्र में पेड़ काटने का मामला सामने आया है।
नई दिल्ली: पिछले 20 सालों में डेढ़ लाख करोड़ का कारोबार खड़ा करने वाले वेदांता के मालिक अनिल अग्रवाल मुसीबत में पड़ सकते हैं। उनकी कंपनी बाल्को पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद वन क्षेत्र में पेड़ काटने का मामला सामने आया है।
अदालत में बाल्को के खिलाफ शिकायत करने वाले याचिकाकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने सैटेलाइट इमेजिंग के जरिए यह पता लगाया है कि सुप्रीम कोर्ट के स्टे ऑर्डर के बावजूद छत्तीसगढ़ में बने बाल्को एल्युमिनियम प्लांट में पेड़ काटे गए। अब सुप्रीम कोर्ट की केंद्रीय समिति यानी सीईसी ने सलाह दी है कि फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया से पूरे मामले की जांच कराई जाए।
बाल्को और अनिल अग्रवाल के खिलाफ अदालत में शिकायत करने वाले एनजीओ सार्थक का कहना है कि प्लांट के भीतर वन क्षेत्र में पेड़ राज्य सरकार के अधिकारियों की मिलीभगत से काटे गए।