यह ख़बर 05 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ऑस्ट्रेलिया में 30 हजार भारतीयों को मिलेगी नौकरी

खास बातें

  • ऑस्ट्रेलिया में प्रशिक्षित पेशेवरों की कमी से निपटने के लिए करीब 30 हजार से ज्यादा प्रशिक्षित भारतीय स्नातकों की भर्ती की जाएगी।
मेलबर्न:

ऑस्ट्रेलिया में प्रशिक्षित पेशेवरों की कमी से निपटने के लिए करीब 30 हजार  से ज्यादा प्रशिक्षित भारतीय स्नातकों की भर्ती की जाएगी। योजना के तहत 100,000 भारतीयों को प्रशिक्षण देने के साथ ही 30 हजार प्रशिक्षित स्नातकों की स्थानीय स्तर पर भर्ती की जाएगी। ऑस्ट्रलियाई अखबार फाइनैंशियल बिजनेस के मुताबिक दोनों देशों के अधिकारियों ने क्षेत्रीय संस्थाओं और प्रशिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए विचार-विमर्श करना शुरू कर दिया है। भारतीय स्नातकों की भर्ती से खनन कंपनियों में भी पेशेवरों की मांग पूरी हो सकेगी, जो कि दोनों देशों के अधिकारियों के साथ बातचीत की प्रक्रिया में हैं। भारत में ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी पीटर लिनफोर्ड ने अखबार से बातचीत में कहा कि कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में अनेक अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह मॉडल दूसरे देशों के लिए भी मार्गदर्शन का काम कर सकता है। भारतीय प्रशिक्षुओं को ऑस्ट्रेलियाई मापदंडों के हिसाब से तैयार किया जाएगा और उनके काम की परिस्थितियां भी ऑस्ट्रलिया के हिसाब से होंगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com