खास बातें
- एशियाई बाजार में कच्चे तेल में फिर से तेजी का रुख बन गया। पिछले सप्ताह इसमें भारी गिरावट आयी थी।
सिंगापुर: एशियाई बाजार में कच्चे तेल में फिर से तेजी का रुख बन गया। पिछले सप्ताह इसमें भारी गिरावट आयी थी। न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में जून डिलीवरी के लिए लाइट स्वीट क्रूड का भाव 1.18 डॉलर बढ़कर 98.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह, जून डिलीवरी के लिए ब्रेंट नार्थ सी क्रूड का भाव 52 सेंट बढ़कर 109.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सिंगापुर की ऊर्जा फर्म पूरविन एंड गट्र्ज के वरिष्ठ विश्लेषक विक्टर शुम ने कहा, पिछले हफ्ते भारी और तीव्र गिरावट के बाद कच्चे तेल के दामों में तेजी देखी जा रही है। उन्होंने कहा, तेल के वर्तमान मूल्य स्तर को खरीदार अवसर के तौर पर देख रहे हैं।