यह ख़बर 21 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

इतिहास की सबसे कीमती अमेरिकी कम्पनी बनी एप्पल

खास बातें

  • प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख अमेरिकी कम्पनी एप्पल इतिहास की सबसे कीमती सार्वजनिक कम्पनी बन गई है। इसकी बाजार कीमत सोमवार को दिन के कारोबार में माइक्रोसॉफ्ट के 618.9 अरब डॉलर के रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए 623 अरब डॉलर हो गई।
न्यूयार्क:

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख अमेरिकी कम्पनी एप्पल इतिहास की सबसे कीमती सार्वजनिक कम्पनी बन गई है। इसकी बाजार कीमत सोमवार को दिन के कारोबार में माइक्रोसॉफ्ट के 618.9 अरब डॉलर के रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए 623 अरब डॉलर हो गई।

सीएनएनमनी ने एस एंड पी के वरिष्ठ सूचकांक विश्लेषक हॉरवर्ड सिल्वरब्लैट के हवाले से कहा है कि एप्पल की बाजार कीमत सोमवार को, माइक्रोसॉफ्ट द्वारा 30 दिसम्बर, 1999 को दर्ज कराए गए रिकॉर्ड से भी ऊपर पहुंच गई। इसके शेयरों की कीमत बढ़कर 664.74 डॉलर प्रति शेयर हो गई।  

सितम्बर में नए आईफोन की लॉन्चिंग की सम्भावना, और एक छोटे आईपैड तथा अधिक खूबियों वाले एप्पल टीवी की लॉन्चिंग की खबरों से हाल के सप्ताहों में एप्पल के शेयर तेजी के साथ ऊपर पहुंच गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सीएनएनमनी ने कहा है कि एक ऐसी कम्पनी के लिए यह एक चकित करने वाली उपलब्धि है, जो 1990 के दशक में उस समय संघर्ष कर रही थी, जब माइक्रोसॉफ्ट रिकॉर्ड बना रही थी। एप्पल की कीमत 2004 में 10 अरब डॉलर से भी कम आकी गई थी, और अभी तीन वर्ष पहले इसकी कीमत 100 अरब डॉलर आकी गई थी। लेकिन 2007 से एप्पल निर्बाध गति से आगे बढ़ रही है।