खास बातें
- दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने बृहस्पतिवार को अपने नए लोगो का नाम वेव रखने की घोषणा की।
New Delhi: दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने बृहस्पतिवार को अपने नए लोगो का नाम वेव रखने की घोषणा की। लोगो के नाम का चयन ऑनलाइन प्रतियोगिता के जरिये किया गया है। कंपनी ने छह माह पहले प्रतियोगिता शुरू की थी। कंपनी ने बयान में कहा नया नाम वेव एयरटेल सेवा द्वारा 19 देशों में फैले 20 करोड़ से अधिक ग्राहकों के जीवन में आ रहे परिवर्तन को इंगित करता है। नोएडा में इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे मुकेश कुमार वेव नाम का सुझाव देकर प्रतियोगिता जीतने में सफल रहे।