खास बातें
- फॉर्च्यून पत्रिका ने दुनिया की सबसे बड़ी 500 कंपनियों की सूची में आठ भारतीय कंपनियों को शामिल किया है। इन कंपनियों में इंडियन ऑयल तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज को 100 सबसे बड़ी कंपनियों में रखा गया है।
न्यूयार्क: फॉर्च्यून पत्रिका ने दुनिया की सबसे बड़ी 500 कंपनियों की सूची में आठ भारतीय कंपनियों को शामिल किया है। इन कंपनियों में इंडियन ऑयल तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज को 100 सबसे बड़ी कंपनियों में रखा गया है।
फॉर्च्यून-500 में शामिल आठ भारतीय कंपनियों में से पांच सार्वजनिक क्षेत्र की हैं। इंडियन ऑयल को इसमें 83वां स्थान दिया गया है। पिछले साल यह 98वें पायदान पर थी।
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज को 99वें स्थान पर रखा गया है। वह सूची में 100 सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल होने वाली भारत की पहली निजी कंपनी है।
इस सूची में भारत की टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, ओएनजीसी तथा एसबीआई शामिल है। सूची में सिटीग्रुप तथा आर्सेलरमित्तल भी है जिनकी बागडोर भारतीय मूल के अधिकारियों के हाथ में है।
इस साल की फॉर्च्यून-500 सूची में रायल डच शैल पहले नंबर पर हैं। उसके बाद एक्सान मोबिल, वालमार्ट स्टोर्स, बीपी, सिनोपेक ग्रुप हैं।