यह ख़बर 22 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

2-जी पर जेपीसी : कामकाज से नाराज़ बीजेपी सदस्यों का इस्तीफा

खास बातें

  • 2-जी के मसले पर बीजेपी के सदस्यों ने ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी को छोड़ दिया है। सूत्रों के मुताबिक, 2-जी पर बनी जेपीसी का काम जिस तरह चल रहा है, उससे बीजेपी नाराज है।
नई दिल्ली:

2-जी के मसले पर बीजेपी के सदस्य ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) छोड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, 2-जी पर बनी जेपीसी का काम जिस तरह चल रहा है उससे बीजेपी नाराज है। इस बारे में आगे की घोषणा गुरुवार को की जाएगी।

जेपीसी में कई मसलों पर कांग्रेस और बीजेपी के सांसदों के बीच मतभेद हैं, जिससे काम पर असर पड़ रहा है। इधर, बीजेपी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2-जी के मामले पर केवल खानापूरी हुई है। उन्होंने कहा कि जेपीसी में गवाह के तौर पर प्रधानमंत्री को नहीं बुलाया गया और कांग्रेस चर्चा को हमेशा टालना चाहती है। बीजेपी ने मांग की कि ए राजा और मारन की तरह प्रधानमंत्री को भी इस्तीफा देना चाहिए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com