देश में सोने का भंडार 20,000 टन से अधिक

नई दिल्ली:

सरकार ने कहा है कि देश में सोने का भंडार 20,000 टन से अधिक है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि सरकार ने बजट 2015-16 में स्वर्ण मौद्रिकीकरण योजना की घोषणा भी की है और इस योजना के विवरण को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि स्वर्ण मौद्रिकीकरण योजना सोने के जमाकर्ताओं को उनके धातु खातों में से ब्याज अर्जित करने और आभूषण निर्माताओं को उनके धातु खातों में ऋण समाप्त करने की अनुमति देगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जेटली ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी देते हुए उम्मीद भी जताई कि अब तक सोने का इस प्रकार उपयोग करने से आयातित सोने पर भारत की निर्भरता को कम करने और चालू खाता घाटे को कम करने में भी मदद मिलेगी।