यह ख़बर 21 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

2-जी : सीवीसी के सामने ईडी और सीबीआई प्रमुखों की पेशी

खास बातें

  • 2-जी घोटाला केस में जांच तेज होती जा रही है। सीवीसी ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी इनकम टैक्स विभाग और सीबीआई के प्रमुखों को बुलाया है।
नई दिल्ली:

2-जी घोटाला केस में जांच तेज होती जा रही है। सीवीसी ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी इनकम टैक्स विभाग और सीबीआई के प्रमुखों को बुलाया है। सीवीसी इस मामले में जांच एजेंसियों से जांच की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछेगा। साथ ही जांच के लिए आगे की कार्रवाई का खाका तैयार करेगा।

इसी कड़ी में सीबीआई की एक टीम आयोग के सामने पेश हो सकती है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट भी सीबीआई को ये आदेश दे चुका है कि वह 2-जी मामले में मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट सीवीसी को दे। सूत्रों के मुताबिक ईडी के अधिकारी 22 फरवरी और आयकर विभाग के 24 फरवरी को सीवीसी को रिपोर्ट सौंपेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com