विज्ञापन

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज भी तूफानी तेजी जारी, सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 24,300 के पार, क्या है तेजी की बड़ी वजह?

Stock Market Updates: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेतों और कच्चे तेल की गिरती कीमतों ने भारतीय बाजार में खरीदारों का हौसला बढ़ा दिया है, जिससे आज भी चौतरफा बढ़त देखी जा रही है.

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज भी तूफानी तेजी जारी, सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 24,300 के पार, क्या है तेजी की बड़ी वजह?
Stock Market News Today: भारतीय शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

Share Market Opening 16 April: भारतीय शेयर बाजार में आज,16 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिल रही है. गुरुवार सुबह बाजार खुलते ही निवेशकों में भारी उत्साह दिखा, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ते नजर आए. सुबह 9:20 बजे तक BSE Sensex 543 अंकों (0.70%) की बढ़त के साथ 78,655 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

वहीं, NSE Nifty 50 भी 160 अंकों (0.66%) की उछाल के साथ 24,391 के ऊपर निकल गया. ईरान और अमेरिका के बीच कम होते तनाव और शांति वार्ता की खबरों ने बाजार को वो ऑक्सीजन दी है, जिसकी उसे लंबे समय से तलाश थी.

इन सेक्टर्स ने पकड़ी रफ्तार, मेटल और रियल्टी में धूम

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बाजार में तेजी का नेतृत्व रियल्टी और मेटल शेयर कर रहे थे.निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मेटल टॉप गेनर्स थे. निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी प्राइवेट बैंक के साथ करीब सभी इंडेक्स हरे निशान में थे.

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 515.80 अंक या 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,293.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 187.95 अंक या 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,344.35 पर था.

टॉप लूजर्स और गेनर्स

सेंसेक्स पर लिस्टेड शेयरों में में इटरनल, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, टीसीएस, ट्रेंट, बीईएल, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और एचयूएल गेनर्स थे. केवल सन फार्मा और टाइटन ही लूजर्स थे.

आखिर क्यों आ रही है बाजार में इतनी तेजी?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तूफानी तेजी के पीछे ये बड़ी वजहें हैं...

ईरान-US तनाव में कम और  ट्रंप का दावा 

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ी है, जिससे युद्ध का खतरा कम हुआ है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि इजरायल और लेबनान के नेता आज (गुरुवार) बातचीत कर सकते हैं. इस खबर ने वैश्विक स्तर पर शांति की उम्मीद जगा दी है, जिसका सीधा असर शेयर बाजारों पर दिख रहा है.

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का सपोर्ट

भारतीय बाजार को एशियाई बाजारों से भी पूरा सपोर्ट मिल रहा है. टोक्यो, सोल, हांगकांग और शंघाई के बाजार हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. हालांकि बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रहे थे, जहां डाओ जोन्स में मामूली गिरावट रही, लेकिन टेक्नोलॉजी इंडेक्स 'नैस्डैक' (Nasdaq) 1.59% की बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ था.

कल की शानदार बढ़त का असर

बाजार की इस तेजी की शुरुआत कल यानी बुधवार 15 अप्रैल को हो गई थी. कल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति वार्ता वाले पॉजिटिव संकेतों के बाद बाजार ने जोरदार छलांग लगाई थी. बुधवार को सेंसेक्स 1,264 अंक (1.64%) उछलकर 78,111 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी ने 388 अंकों (1.63%) की बढ़त के साथ 24,231 का स्तर छुआ था. 

लेखक के बारे में
img
अनिशा कुमारी
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Today, Sensex Today, Nifty 50, Stock Market Opening Today, Share Market News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com