सोने की कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज शुरुआती कारोबार में ही सोना हाई लेवल पर खुला. अमेरिका-ईरान टेंशन के बीच एक बार फिर से निवेशकों ने इसमें अपना निवेश बढ़ाया है. नतीजन एमसीएक्स के साथ घरेलू बाजार में इसकी कीमतें 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गईं. पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी था, एक्सपर्ट के अनुसार आज 2 जून की शुरुआती बढ़त अमेरिका-ईरान की नई अपडेट को लेकर हो सकता है.
MCX पर सोने और चांदी के ताजा भाव
कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रही हलचल का सीधा असर भारत के सर्राफा बाजार पर दिख रहा है. सुबह एमसीएक्स पर सोना बढ़त के साथ खुला और कारोबार के दौरान इसमें और तेजी देखने को मिली. सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखी गई है. इंडस्ट्री डिमांड बढ़ने और ग्लोबल टेंशन के बीच सेफ हैवन के रूप में चांदी की मांग ज्यादा होने से इसके दाम ऊपर बने हैं.
देश के बड़े शहरों में सोने के भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)
- दिल्ली- 1,56,370
- मुंबई- 1,56,220
- कोलकाता- 1,56,220
- चेन्नई- 1,58,180
- पटना- 1,56,270
- लखनऊ- 1,56,370
- मेरठ-1,56,370
- अयोध्या- 1,56,370
- कानपुर- 1,56,370
- गाजियाबाद- 1,56,370
- नोएडा- 1,56,370
- गुरुग्राम- 1,56,370
क्यों आ रही है सोने की कीमतों में इतनी तेजी?
एक्सपर्ट का मानना है कि इस समय सोने की कीमतों में आई तेजी की वजह वैश्विक उथल-पुथल है. पहले अमेरिका-ईरान के बीच पीस डील होने की उम्मीद थी, लेकिन कल जिस तरह से ईरान का रुख रहा, उसके चलते दुनियाभर के मार्केट में अनिश्चितता फैल गई है. जिसकी वजह से विदेशी निवेशक अलर्ट मोड पर है. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें स्थिर हैं, इससे डॉलर इंडेक्स में ज्यादा बदलाव नहीं हो रहा, नतीजन भारतीय रुपया स्टेबल है, जिसका पॉजिटिव असर चांदी पर हो रहा है.
एक्सपर्ट की निवेशकों के लिए सलाह
एक्सपर्ट का कहना है कि कमोडिटी मार्केट में इस समय उतार-चढ़ाव है. हालांकि सोने ने लंबे समय में हमेशा बेहतर रिटर्न दिया, लेकिन अभी के हाई लेवस को देखते हुए नए निवेशकों को बाजार में अलर्ट रहने की जरूरत है. एक साथ पैसा लगाने के बदले एसआईपी का मॉडल अपना सकते हैं. इससे रिस्क भी कम रहेगा और निवेश बढ़ता रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं