अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी की वेल्थ हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बढ़ी है. 15 जनवरी 2025 तक लोगों की संपत्ति का कैलकुलेशन कर हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 (Hurun Global Rich List 2025) जारी कर दी गई है. हुरुन ग्लोबल रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल देश में 284 बिलियनेयर हैं और इसमें सबसे ज्यादा गौतम अदाणी की वेल्थ में इजाफा हुआ है.
इस लिस्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब बरकरार रखा है. हालांकि पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस लिस्ट में HCL की रोशनी नादर तीसरे नंबर पर हैं. बता दें कि रोशनी भारत के टॉप 10 सबसे धनी व्यक्तियों में एकमात्र महिला हैं. वहीं सन फार्मा के दिलीप सांघवी की संपत्ति 21% बढ़कर 2.5 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जिससे वे पांचवें स्थान पर आ गए हैं.
पिछले 12 सालों में, भारत में अरबपतियों की संख्या में काफी उतार-चढ़ाव आया है, जो डायनामिक आर्थिक माहौल को दर्शाता है. 2022 में महामारी के बाद की रिकवरी के कारण ये संख्या 249 तक पहुंच गई थी.
हालांकि, वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण 2023 में अरबपतियों की संख्या घटकर 187 रह गई थी, लेकिन 2024 में 271 अरबपतियों और 2025 में 284 अरबपतियों की संख्या देखने को मिली है और ये एक मजबूत रिकवरी और निरंतर ग्रोथ का संकेत है.
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में टेस्ला और SpaceX जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं. मस्क की नेटवर्थ में 189 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. जबकि अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस दूसरे नंबर पर हैं.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं