केंद्र सरकार के 'विशेष स्वच्छता अभियान 6.0' के तहत सरकारी दफ्तरों से ई-कचरे (E-Waste) और अनुपयोगी सामानों के निपटान से सरकार को भारी राजस्व मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के शुरुआती 16-17 दिनों में ही कबाड़ और बेकार पड़े सामानों को बेचकर ₹490 करोड़ से अधिक का राजस्व सरकारी खाते में दर्ज हो चुका है.
31 अक्टूबर तक कमाई दोगुनी होने की उम्मीद
केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जताई है कि 2 अक्टूबर से शुरू हुआ यह विशेष अभियान 31 अक्टूबर तक खत्म होने पर यह कमाई दोगुने से भी ज्यादा हो जाएगी. उन्होंने बताया कि इस बार अनुपयोगी सामानों और ई-कचरे की पारदर्शी और तेज बिक्री के लिए 'गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस' (GeM) पोर्टल की मदद ली जा रही है. पिछले अभियानों के दौरान भी इलेक्ट्रॉनिक व अन्य कबाड़ के निपटान से लगभग ₹6,000 करोड़ जुटाए गए थे.
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
गांधी जयंती से पटेल जयंती तक चलता है अभियान
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत साल 2021 में हुई थी. यह अभियान हर साल 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) से शुरू होकर 31 अक्टूबर (सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती) तक पूरे एक महीने चलता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि साल के बाकी 365 दिनों में भी स्वच्छता पर ध्यान दिया जाता है, लेकिन इस विशेष अभियान का मकसद दफ्तरों में स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना और नए प्रयासों को शामिल करना है.
DoPT मुख्यालय से हटे लाखों के पुराने उपकरण
स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने खुद कर्तव्य भवन स्थित कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) मुख्यालय में ई-कचरा निपटान गतिविधि में हिस्सा लिया. DoPT मुख्यालय से निपटाए गए सामानों में 152 डेस्कटॉप, 35 प्रिंटर, 8 स्कैनर, 3 फोटोकॉपी मशीनें, 59 UPS यूनिट, 52 एयर कंडीशनर, 4 टीवी, 5 रेफ्रिजरेटर, 17 वॉटर डिस्पेंसर और 217 अन्य उपकरण शामिल थे. इन सामानों की मूल कीमत (बेस प्राइस) ही करीब ₹9 लाख थी.
यह भी पढ़ें | SBI Data Leak: करीब 4,000 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, क्या खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं