विज्ञापन

DA Hike: UP के लाखों कर्मचारियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, DA 2% बढ़कर 60% हुआ, सैलरी में होगा बंपर इजाफा

UP DA Hike 2026 : योगी सरकार की तैयारी इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते का सीधा लाभ राज्य कर्मचारियों को उनके मई महीने के वेतन के साथ ही देने की है, जिससे कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी में अच्छा-खासा इजाफा देखने को मिलेगा.

DA Hike: UP के लाखों कर्मचारियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, DA 2% बढ़कर 60% हुआ, सैलरी में होगा बंपर इजाफा
UP DA Hike 2026 : योगी सरकार ने राज्य के लगभग 16 लाख सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है.

DA Hike in UP: उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है. योगी सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया है. इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों का डीए 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है. इसका सीधा फायदा जून में मिलने वाली सैलरी और पेंशन में दिखाई देगा.

16 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच कर्मचारियों की आय में राहत देने वाला माना जा रहा है.

58% से बढ़कर 60% हुआ DA

राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इस नए फैसले के लागू होने के बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 58 फीसदी से बढ़कर सीधे 60 फीसदी हो गया है. यह फैसला केंद्र सरकार के DA बढ़ोतरी आदेश के बाद लिया गया है. 

जून की सैलरी में मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा

सरकार की तैयारी है कि मई 2026 के वेतन के साथ बढ़े हुए DA का लाभ दिया जाए. चूंकि मई महीने का वेतन जून की शुरुआत में कर्मचारियों के खातों में आता है, इसलिए जून में मिलने वाली सैलरी में इसका सीधा असर दिखेगा. कर्मचारियों की सैलरी पहले से अधिक होगी.

1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी बढ़ोतरी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह DA बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी. यानी कर्मचारियों को सिर्फ आगे की सैलरी ही नहीं, बल्कि पिछले महीनों के एरियर का भी फायदा मिलेगा.जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक के चार महीनों का एरियर कर्मचारियों के जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) खाते में जमा किया जाएगा.वहीं मई 2026 से 60 फीसदी DA  का नकद भुगतान सीधे सैलरी में जोड़ा जाएगा.

पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा

इस फैसले से पेंशनभोगियों को भी राहत मिलेगी. बढ़ा हुआ DA उनकी मासिक पेंशन में नकद रूप से जोड़ा जाएगा, जिससे उनकी मासिक आय में बढ़ोतरी होगी.

केंद्र सरकार के फैसले के बाद राज्य ने उठाया कदम

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 22 अप्रैल 2026 को अपने कर्मचारियों के लिए DA में 2 फीसदी बढ़ोतरी का आदेश जारी किया था. इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को समान लाभ देने की तैयारी तेज कर दी.

कर्मचारियों की जेब पर कितना असर पड़ेगा?

महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के हिसाब से तय होगी. जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी अधिक है, उन्हें ज्यादा फायदा मिलेगा. इससे मासिक आय में सीधी बढ़ोतरी होगी और महंगाई से राहत भी मिले

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DA Hike 2026, DA Hike In UP, Dearness Allowance, UP DA Hike 2026, Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com