विज्ञापन

भारत में घटा Coca-Cola का दबदबा, एल्युमिनियम-सप्लाई चेन संकट ने बिगाड़ा खेल, CEO को क्यों दिख रही ग्रोथ?

महंगे एल्युमिनियम और सप्लाई चेन की दिक्कतों की वजह से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत में कोका कोला का मार्केट शेयर घट गया है.हालांकि कंपनी के CEO का कहना है कि भारत अभी भी उसके लिए सबसे अहम और तेजी से बढ़ने वाले बाजारों में से एक है.

भारत में घटा Coca-Cola का दबदबा, एल्युमिनियम-सप्लाई चेन संकट ने बिगाड़ा खेल, CEO को क्यों दिख रही ग्रोथ?
Coca-Cola India Market Share: भारत में घटा कोका-कोला का मार्केट शेयर...सप्लाई चेन संकट के बावजूद CEO बोले- भारत में है बड़ा मौका.

Coca-Cola Market Share in India: ग्लोबल लेवल पर मजबूत कमाई के बावजूद भारत में सॉफ्ट ड्रिंक्स दिग्गज कोका-कोला (Coca-Cola) को बड़ा झटका लगा है. एल्युमिनियम के बढ़ते दामों, पैकेजिंग की कमी और सप्लाई चेन संकट की वजह से कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत में अपना मार्केट शेयर गंवाना पड़ा है. हालांकि, इन तमाम चुनौतियों और शेयर में गिरावट के बावजूद कंपनी के सीईओ एनरिक ब्रौन (Henrique Braun) और सीएफओ जॉन मर्फी भारत को लेकर काफी उत्साहित हैं.उनका मानना है कि भारत कोका-कोला के लिए लंबे समय तक एक बेहद आकर्षक और तेजी से बढ़ने वाला बाजार बना रहेगा, जहां कंपनी लगातार निवेश बढ़ा रही है.

कोका कोला के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जॉन मर्फी ने बताया कि इस तिमाही में कंपनी का मार्केट शेयर कम हुआ है. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण डाइट कोक की कैन सप्लाई पर सीधा असर पड़ा, जिससे भारत में कंपनी को खासकर ₹11 से ₹40 वाले मिड टियर प्राइस सेगमेंट में सही पैकेजिंग साइज की कमी का सामना करना पड़ रहा है. इसी वजह से कंपनी को नुकसान हुआ है. हालांकि आने वाले समय में इस कमी को दूर करने की तैयारी चल रही है.

महंगे एल्युमिनियम और सप्लाई संकट से बढ़ी परेशानी

इस साल एल्युमिनियम और पीईटी प्लास्टिक की कीमतें कंपनी की उम्मीद से ज्यादा बढ़ गईं. वहीं मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से एल्युमिनियम कैन की सप्लाई भी प्रभावित हुई. इसका असर भारत में डाइट कोक की उपलब्धता पर पड़ा. बाद में डाइट कोक की मांग तेजी से बढ़ी और कंपनी को बड़े साइज के कैन साउथईस्ट एशिया से मंगाने पड़े. इसी दौरान कंपनी ने भारत में कई प्रोडक्ट्स की कीमतें भी बढ़ाईं.

मिड टियर पैक की कमी से गिरा मार्केट शेयर

जॉन मर्फी ने कहा कि ₹11 से ₹40 वाले प्राइस सेगमेंट में कंपनी के पास अभी सही पैक साइज नहीं है. इसी वजह से इस हिस्से में कंपनी दूसरे ब्रांड्स से पीछे रह गई. उन्होंने भरोसा जताया कि नई पैकेजिंग आने के बाद कंपनी अपना खोया हुआ मार्केट शेयर वापस हासिल कर सकती है.

भारत पर बड़ा दांव लगा रही कंपनी

कोका कोला के ग्लोबल CEO हेनरिक ब्रौन ने कहा कि भारत कंपनी के लिए लॉन्ग टर्म ग्रोथ वाला बहुत अहम बाजार है. कंपनी यहां अफोर्डेबल और प्रीमियम दोनों सेगमेंट पर फोकस कर रही है. उन्होंने बताया कि भारत में कंपनी के 10 सबसे बड़े ब्रांड्स में से 7 ब्रांड मौजूद हैं. कंपनी कोल्ड ड्रिंक इक्विपमेंट, कंज्यूमर एंगेजमेंट और नए निवेश पर लगातार काम कर रही है.

भारत को बताया पांचवां सबसे बड़ा बाजार

हेनरिक ब्रौन ने कहा कि वॉल्यूम के हिसाब से भारत कोका-कोला का दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा बाजार है. दूसरी तिमाही में कंपनी का यूनिट केस वॉल्यूम 5% बढ़ा, जिसमें भारत, चीन, अमेरिका और ब्राजील जैसे बाजारों का योगदान रहा. हालांकि भारत में नॉन अल्कोहोलिक रेडी टू ड्रिंक कैटेगरी में गिरावट दर्ज की गई. इसके बावजूद कंपनी का कहना है कि भारत में आगे भी ग्रोथ की बड़ी संभावनाएं हैं और निवेश जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें- महंगाई का डबल अटैक! HUL फिर बढ़ाएगी दाम, 5% तक महंगे हो सकते हैं साबुन, शैंपू और डिटर्जेंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coca Cola India, Coca Cola Share Price, Aluminium Price, Diet Coke, Indian Beverage Culture
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com