Cryptocurrency डिजिटल असेट है जो दुनिया में कहीं भी मुद्रा के आदान प्रदान में इस्तेमाल की जाती है, हालांकि यह फिजिकल रूप में नहीं होती. दरअसल यह एक इलेक्ट्रानिक ट्रांजेक्शन सिस्टम है जिसमें माल और सेवाओं 'खरीदने' के लिए टोकन के आदान-प्रदान में ब्लैकचैन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है. यूएस डॉलर और भारतीय रुपये की तरह cryptocurrency की भी 'स्टोर्ड वैल्यू ' होती है जो उसे डिजिटल करंसी की तरह काम करने के लिए सक्षम बनाती है. वैसे तो कई cryptocurrencies हैं, लेकिन जब धनराशि के निवेश की बात आती है तो ज्यादातर लोग Bitcoin पर ही भरोसा करते हैं. यह दुनिया की सबसे पुरानी, बड़ी और सबसे लोकप्रिय Cryptocurrency है.
क्या है Bitcoin?
एक दशक से कुछ अधिक समय पहले शुरुआत करने वाला Bitcoin आज दुनिया की सबसे अधिक स्वीकार्य डिजिटल करेंसी बन गया है. यह लोकप्रिय cryptocurrency ब्लैकचैन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है और इसका अपना डिजिटली स्पेशल इलेक्ट्रॉनिक स्पेसिफिकेशन होता है. प्रत्येक Bitcoin में विशिष्ट जानकारी होती है जिसे बदला या फिर से नहीं लिखा जा सकता. Bitcoin किसी सरकार से संबंधित नहीं है और पूर्ण पारदर्शिता रखने के लिहाज से यह सबसे अच्छा साधन है. कोई भी भौगालिक सीमा इस पर लागू नहीं होती. Bitcoin ऐसी करंसियों की तरह है जिसे हम फिजिकल फॉर्म में उपयोग करते हैं फर्क केवल इतना है कि इसका मूल्य (value) डिजिटली स्टोर होता है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
Bitcoin के मौजूदा मूल्य (latest price) के लिए यहां क्लिक करें
भारत में Bitcoin में कैसे निवेश करें
हालांकि भारत में cryptocurrency ट्रेडिंग अभी शुरुआती चरण में है लेकिन देश में कई कारोबारियों ने भुगतान के लिए Bitcoin और अन्य वर्चुअल काइन्स को स्वीकार करना प्रारंभ कर दिया है. इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए Bitcoin का भविष्य संभावना भरा लगा है. लगातार बढ़ते इसके रेट के कारण यह कई निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है.
भारत में Bitcoin में निवेश के पहले इन बातों को ध्यान में रखना होगा
1. कानूनी प्रक्रिया
यदि आप Bitcoin में निवेश करना चाहते हैं तो सबसे पहले कानूनी मानकों पर इसका सत्यापन कराना होगा.आप यह नो योर कस्टमर वेरीफाइड (KYC) के जरिये कर सकते हैं. आपको निजी दस्तावेज जैसे-पैन कार्ड, एड्रेस प्रूफ और बैंक अकाउंट का विवरण भी देना होगा.
2. Cryptocurrency एक्सचेंज प्लेटफॉर्म
Cryptocurrency में ट्रेडिंग का कोई तय स्ट्रक्चर नहीं है. हालांकि ऐसे क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म है, जहां लोग व्यापार (Trade) कर सकते हैं. भारत में प्रचलित एक्सचेंज प्लेटफॉर्म्स में WazirX, CoinDCX आदि शामिल हैं. आपको खुद ही ऐसे 'प्लेटफॉर्म' को चुनना होगा.
3. अकाउंट बनाना
एक बार जब आप अपना crypto exchange platform चुन लेते हैं तो यहां अकाउंट बनाना होता है. इसके लिए जरूरी है कि आप इस प्लेटफॉर्म की पॉलिसीज को ध्यान से पढ़ लें. आपको इनवेस्ट प्लान को चुनना होगा. अपने बैंक अकाउंट से राशि ट्रांसफर करके आप cryptocurrencies खरीद सकते हैं.
4. निवेश
आपको उस coin को चुनना होगा जिसमें निवेश करना चाहते हैं यहां निश्चित रूप से यह बिटकॉइन है. Bitcoin को चुनने के बाद अकाउंट में कोड स्टोर करना सुनिश्चित करें जो कि हैकिंग सहित विभिन्न जोखिमों से बचाव के लिए है. इसके अलावा यह प्लेटफॉर्म्स सुनिश्चित करते हैं कि cryptocurrency को रखने या स्टोर करने के लिए आपके पास Bitcoin wallet हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं