विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2018

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट : राहुल का मोदी सरकार पर निशाना, छोटे-मोटे झटकों को छोड़कर 'अच्छे दिन' यहीं हैं

रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'आर्थिक समीक्षा 2018 कहती है कि औद्योगिक वृद्धि (नीचे), जीडीपी दर (नीचे), रोजगार वृद्धि (नीचे) जैसे छोटे-मोटे झटकों को छोड़कर अच्छे दिन आ चुके हैं. चिंता मत करिए, खुश रहिए.

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट : राहुल का मोदी सरकार पर निशाना, छोटे-मोटे झटकों को छोड़कर 'अच्छे दिन' यहीं हैं
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी. (फाइल फोटो)
  • रिपोर्ट आने के बाद राहुल ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया
  • राहुल ने ट्वीट कर कहा-चिंता मत करिए, खुश रहिए
  • ट्वीट में उन्होंने 'डोंट वरी, बी हैप्पी' गाने का वीडियो भी साझा किया
नई दिल्ली: आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि जीडीपी में गिरावट, कृषि और रोजगार निर्माण में गिरावट जैसे छोटे-मोटे झटकों को छोड़ दें तो अच्छे दिन यहीं हैं. गौरतलब है कि संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि जीएसटी और नोटबंदी का असर कम हो रहा है और भारतीय अर्थव्यवस्था ठीक प्रकार से आगे बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2018-19 में देश की वृद्धि दर 7 से 7.5% रहने का अनुमान है और यह जल्द ही फिर से विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन जाएगी.

यह भी पढ़ें :  शिक्षा, रोजगार की चुनौतियों से निपटने में नाकाम रही मोदी सरकार : चिदंबरम

आर्थिक समीक्षा पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि यह रिपोर्ट 'निराशाजनक' है और 2017-18 में जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6 से 6.5% के बीच रहने का जताया गया है. 

VIDEO : आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की 10 खास बातें


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि चार साल तक केंद्र की सत्ता में काबिज रहने के बाद भी भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार शिक्षा, रोजगार और कृषि क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने में नाकाम रही है.
रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी ने सरकार पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया, 'आर्थिक समीक्षा 2018 कहती है कि औद्योगिक वृद्धि (नीचे), जीडीपी दर (नीचे), रोजगार वृद्धि (नीचे) जैसे छोटे-मोटे झटकों को छोड़कर अच्छे दिन आ चुके हैं. चिंता मत करिए, खुश रहिए.' अपने ट्वीट में उन्होंने 'डोंट वरी, बी हैप्पी' गाने का वीडियो भी साझा किया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Economic Survey Of India, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com