विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: दिल्ली में डेंगू, चिकनगुनिया, और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सुझाव दिया था कि उपराज्यपाल इस मामले को लेकर एक कमेटी बनाए. इसके अलावा दिल्ली वायु प्रदूषण और आजीवन प्रतिबंध का सामना कर रहे क्रिकेटर एस श्रीसंत की याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. वहीं, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो देशों की चार दिन यात्रा के पहले चरण में वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंची हैं. वह वियतनाम और कंबोडिया की चार दिन की यात्रा पर हैं. इसके अलावा,सीबीआई ने पुणे की एक अदालत में दावा किया कि बेंगलुरू में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या और अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर की पुणे में 2013 में हुई हत्या एक-दूसरे से जुड़ी हुई है. वहीं, एशियन गेम्स 2018 का आज नौवां दिन है. भारत अब तक 36 मेडल जीत चुका है. इसके अलावा, देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Supreme Court, Kerala Floods
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com