8 years ago
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण कोरिया की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. पीएम मोदी को वहां सियोल शांति सम्मान भी प्रदान किया जायेगा. वहीं, द हेग स्थित आईसीजे में कुलभूषण जाधव केस की सुनवाई का आज आखिरी दिन है, जहां भारत और पाकिस्तान अपने-अपने दलील रखेंगे. उधर सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर का ट्रायल शुरू होगा. वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाऩे के लिए गुवाहाटी में कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी मुलाकात करेंगे. इधर सउदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आज चीन के दौरे पर जाएंगे. इसके अलावा, देश, दुनिया, सिनेमा और खेल जगत की खबरें इसी पेज पर जानें....