विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में आज कामकाज प्रभावित हो सकता है. विजया बैंक और देना बैंक के बैंक आफ बड़ौदा में प्रस्तावित विलय के खिलाफ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों की यूनियन ने बुधवार को हड़ताल का आह्वान किया है. आपको बता दें कि एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी बैंक हड़ताल है. दूसरी तरफ, आरजेडी आज से लालू प्रसाद यादव को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन शुरू करने जा रही है. पार्टी लगातार आरोप लगाती रही है कि लालू यादव के साथ साजिश के तहत अन्याय किया जा रहा है. खेल के मैदान की बात करें तो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. चार मैचों की सीरीज इस समय 1-1 से बराबरी पर है और इस मैच में जीत न सिर्फ भारतीय टीम को बढ़त देगी बल्कि साल-2018 का अंत जीत के साथ करने से एक मनोवैज्ञानिक मजबूती भी टीम को मिलेगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Bank Strike, Test Match, PM Modi, Congress, BJP, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com