विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा आज विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे. रविवार को बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले बड़ा बयान दिया था. चौथी बार मुख्यमंत्री बने येदियुरप्पा ने दावा किया था कि वे विधानसभा में 100 फीसदी बहुमत हासिल करेंगे. इसके अलावा कर्नाटक में अयोग्य ठहराये गए विधायक सुप्रीम कोर्ट की ओर रुख कर सकते हैं और अपने वकीलों के जरिए सीजेआई के सामने इस मामले की जल्द सुनवाई की मांग कर सकते हैं. ये विधायक स्पीकर द्वारा उन्हें अयोग्य ठहराये जाने के फैसले को चुनौती देंगे. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की याचिका पर सुनवाई करेगी. माल्या ने ईडी के फैसले को चुनौती दी है. माल्या का कहना है कि एफईओ अधिनियम की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली उनकी याचिका बॉम्बे उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है. इसके अलावा बीजेपी नेता लालजी टंडन मध्य प्रदेश के गवर्नर के रूप में शपथ लेंगे. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
BS Yeddyurappa, Karnataka, Supreme Court, BJP, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com