8 years ago
राजस्थान में विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी के स्टार प्रचारक व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को कई रैलियां होंगी. कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार के लिए राहुल गांधी की उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़, गंगानगर और हनुमानगढ़ में रैलियां होंगी. रैलियों का सिलसिला सुबह साढ़े नौ बजे उदयपुर से शुरू होगा. अंतिम रैली हनुमानगढ़ में अपराह्न 3 बजे से होगी. बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैलियां कोटा, बारान, अत्रू, रामगंज मंडी अजमेर और जयपुर में आयोजित की जाएंगी. पहली रैली कोटा में सुबह सवा दस बजे होगी और अंतिम रैली शाम 5 बजे जयपुर में होगी.