विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2021

जीवा ने धोनी के साथ की बिस्कुट के विज्ञापन की शूटिंग, फिर पापा के कंधे पर चढ़ यूं की मस्ती- देखें Video

जीवा धोनी (Ziva Dhoni) हाल ही में अपने पापा के साथ बिस्कुट के विज्ञापन की शूटिंग करती हुई नजर आईं. उन्होंने पापा के साथ विज्ञापन की न केवल अच्छे से शूटिंग की, बल्कि उनके साथ खूब सारी मस्ती भी की.

जीवा ने धोनी के साथ की बिस्कुट के विज्ञापन की शूटिंग, फिर पापा के कंधे पर चढ़ यूं की मस्ती- देखें Video
जीवा (Ziva Dhoni) ने पापा धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के साथ मिलकर की विज्ञापन की शूटिंग
  • जीवा धोनी ने पापा के साथ की विज्ञापन की शूटिंग
  • मस्ती करती नजर आईं धोनी की बेटी जीवा
  • जीवा और धोनी का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) अकसर अपनी क्यूटनेस के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं. इंस्टाग्राम पर भी उनके काफी फॉलोअर्स हैं. जीवा धोनी हाल ही में अपने पापा के साथ बिस्कुट के विज्ञापन की शूटिंग करती हुई नजर आईं. उन्होंने पापा के साथ विज्ञापन की न केवल अच्छे से शूटिंग की, बल्कि उनके साथ खूब सारी मस्ती भी की. जीवा धोनी का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसे उनके इंस्टाग्राम एकाउंट से ही शेयर किया गया है. 

वीडियो में जीवा धोनी (Ziva Dhoni) पापा के साथ बिस्कुट की शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं. जैसे ही डायरेक्टर द्वारा 'गो' बोला जाता है वह बिस्कुट खाते हुए डांस करना भी शुरू कर देती हैं. इस वीडियो में जीवा धोनी का क्यूट अंदाज देखने लायक है. वीडियो को शेयर करते हुए जीवा धोनी ने लिखा, "मस्ती टाइम..." बता दें कि इसके अलावा जीवा धोनी और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का एक फोटो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पापा के कंधे पर चढ़ी हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में जीवा धोनी पापा के साथ मस्ती करते हुए काफी क्यूट लग रही है.

बता दें कि इससे पहले भी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) के कई वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल हुए थे. इंस्टाग्राम पर जीवा धोनी का ऑफिशियल एकाउंट है, जिसे करीब 18 लाख लोग फॉलो भी करते हैं. उनके इस एकाउंट को उनकी मम्मी साक्षी और पापा महेंद्र सिंह धोनी हैंडल करते हैं. जीवा के इंस्टाग्राम एकाउंट से अकसर उनसे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो खूब शेयर होते हैं. वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो आईपीएल के शुरू होने से पहले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. हालांकि, आईपीएल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम के साथ जी जान लगाते हुए नजर आए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ziva Singh Dhoni, Mahendra Singh Dhoni, Sakshi Singh Dhoni, Ziva Singh Dhoni Video, Ziva Singh Dhoni Ad Shooting With Father Ms Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com