जहीर खान और सागरिका की सगाई की पार्टी मुंबई में आयोजित की गई.
- गोवा में सगाई के बाद जहीर और सागरिका ने मुंबई में दी सगाई की पार्टी
- पार्टी में नजर आई क्रिकेट और बॉलीवुड की कई हस्तियां
- इस पार्टी में हाथ पकड़े हुए ली अनुष्का और विराट ने एंट्री
नई दिल्ली:
भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका ने मंगलवार रात मुंबई में अपनी सगाई की पार्टी दी और इसके साथ ही बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच हमेशा से परवान चढ़ती प्यार की कहानियों में एक और जोड़ी का नाम जुड़ गया. मुंबई में हुए इस फंक्शन में यूं तो क्रिकेट और फिल्म जगत की कई हस्तियां आईं लेकिन एक जोड़े की एंट्री पर सब की निगाह टिक गईं और वह थी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एंट्री. ब्लैक और वाइट के कलर कॉन्ट्रास्ट की ड्रेस में नजर आए विराट और अनुष्का इस पार्टी में हाथ में हाथ पकड़े आए. इस कपल को साथ देखते ही ट्विटर पर उनके फैन्स काफी खुश हो गए और उनके साथ की यह फोटो ट्रेंड करने लगी.
आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान और सागरिका लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इस जोड़ी ने 'आईपीएल10' के दौरान ही गोवा में सगाई कर ली थी. सागरिका के मुताबिक जहीर ने उन्हें सरप्राइज दिया था. दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को अपनी सगाई की जानकारी दी थी. पिछले साल युवराज सिंह की शादी के दौरान दोनों का रिश्ता उस वक्त दुनिया के सामने आया था जब दोनों एकसाथ शादी में शिरकत करने पहुंचे थे. 
अनुष्का और विराट का अनोखा अंदाज. 
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस पार्टी में यूं हाथ थामे नजर आए. 
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं. हाल ही में वैलेंटाइन्स डे के एक दिन बाद विराट कोहली ने अनुष्का के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी. साथ ही इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल पिक्चर में भी विराट ने अपना फोटो अनुष्का के साथ वाला ही लगा रखा है. विराट कोहली ने पिछले कुछ समय में कई मौकों पर अपना प्यार अनुष्का के लिए जताया है. विराट ने वुमेन्स डे पर भी अपना मां और अनुष्का को अपने लिए दो सबसे जरूरी महिला बताया.
मुंबई में परिवार और दोस्तों के लिए रखी गई इस खास पार्टी में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे. 
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और गेंदबाज धवल कुलकर्णी भी अपनी पत्नियों के साथ यहां आएं. क्रिकेटर युवराज सिंह, अजंक्ये राहणे और अमित मिश्रा अकेले ही पार्टी में पहुंचे. मशहूर एंकर गौरव कपूर भी अपनी पत्नी किरत के साथ पार्टी में आएं. 
क्रिकेट युवराज सिंह और फिल्म 'पिंक' में नजर आ चुके एक्टर अंदग बेदी.
बॉलीवुड से फिल्मकार अभिषेक कपूर, अतुल कासबेकर, अभिनेता बॉबी देओल, अंगद बेदी, अरशद वारसी अपनी पत्नी मारिया गोरेटी के साथ और अभिनेत्री रविना टंडन अपने पति अनिल के साथ यहां पहुंचीं. प्राची देसाई, मंदिरा बेदी, विद्या मालवदे और टेलीविजन अभिनेता इकबाल खान भी पार्टी में नजर आए. अनिल अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने भी पार्टी में शिरकत की.

जहीर खान और सागरिका ने गोवा में कुछ समय पहले ही सगाई की थी और मंगलवार को मुंबई में पार्टी की.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Zaheer Khan, Zaheer Khan Sagarika Ghatge Engaged, Sagarika Ghatge, Anushka Sharma, Virat Kohli, Virat Anushka, Virat Anushka Together