सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक हैं. उनकी अनोखी केमिस्ट्री और हरकतें अक्सर सोशल मीडिया पर छा जाती हैं. ये इस बात का सबूत हैं कि लोग इन्हें साथ देखना पसंद करते हैं. फिलहाल दोनों ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहे. हाल में इस कपल ने जहीर के शरारती साइड को सबके सामने लाते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया. 22 दिसंबर को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर बीच से एक मजेदार वीडियो शेयर किया. इसमें वो और उनके पति जहीर इकबाल नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस बीच की तरफ चलती हुई और आराम खड़ी होकर लहरों को इंजॉय करती हुई दिखाई देती हैं.
हालांकि उनके पति जहीर चुपचाप उनके पीछे जाते हैं और उन्हें पानी में धकेल देते हैं. इससे एक्ट्रेस पानी में गिर जाती हैं और इसके बाद एक के बाद एक लहरों के बीच सोनाक्षी का उठना मुश्किल हो जाता है. सोना को उठने में काफी परेशानी हुई लेकिन जहीर अपनी हरकतों को अंजाम देने के बाद जोर-जोर से हंसते रहे. पोस्ट में कैप्शन दिया गया था, "शांति से एक वीडियो भी नहीं लेने देना यह लड़का." इसके बाद सोनाक्षी ने तीन गुस्से वाले इमोजी लगाए थे. वीडियो पोस्ट होने के तुरंत बाद फैन्स अपनी मजेदार रिएक्शन्स के साथ कमेंट सेक्शन में आ गए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कई यूजर्स ने कई हंसी वाले इमोजी बनाए. एक फैन ने लिखा, "जिंदगी के भूलभुलैया तो ये दो ही ले रहे हैं." दूसरे फैन ने कमेंट किया, "जहीर बहुत लकी है कि उसे असली सोना मिली." इसके उलट एक ने मजाक में कहा, "शादी में शांति नहीं मिलती सोना." एक फैन ने लिखा, "लूप पर देख रहा हूं." एक फैन ने कहा, "मेरी जिंदगी से तो ये सीन ही डिलीट हो गया है!" जबकि एक फैन ने उन्हें "कूल कपल" कहा.
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 साल से ज्यादा समय तक डेटिंग करने के बाद इस साल की शुरुआत में 23 जून, 2024 को शादी कर ली. इस कपल ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की. इसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए. इसके बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया. इसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं