Yutham Sei Crime Thirller: Ott पर रोमांस का तड़का देखकर अगर मन भर गया तो एक ऐसी क्राइम थ्रिलर हैं, जो सिर्फ मर्डर मिस्ट्री नहीं बल्कि दिमाग के सारे तारों को हिला के रख देती हैं, अगर आप ऐसी किसी फिल्म को देखने का मन बना रहे है तो तमिल फिल्म 'युद्धम सेई' (Yutham Sei) आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. साल 2011 में रिलीज हुई निर्देशक मिस्किन (Mysskin) की यह फिल्म अपने डार्क माहौल, दमदार किरदारों की वजह से आज भी Ott के बेस्ट क्राइम थ्रिलर क्लास में हमेशा टॉप पर बनी रहती है.
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की शुरुआत चेन्नई की बारिश से भीगी सड़कों पर मिले इंसान के कटे हुए हाथों से होती है. ये हाथ खूबसूरती से गिफ्ट पैक किए गए डिब्बों में मिलते हैं. जो शहर की अगली सुबह सुनसनी के रुप में लोगों की जुबान पर छा जाते है और यहीं से शुरू होती है एक ऐसी जांच, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है.
बहन के लापता होने पर रहता है हर दम परेशान
कहानी के केंद्र में जेके (J. Krishnamoorthy) नाम का एक सीबी-सीआईडी (CB-CID) अधिकारी है (जिसका किरदार अभिनेता चेरन ने निभाया है), जेके मानसिक रूप से बहुत परेशान है क्योंकि उसकी अपनी बहन पिछले तीन महीनों से लापता है और वह उसे ढूंढ नहीं पाया है. इस मानसिक तनाव के कारण वह नौकरी से इस्तीफा देने ही वाला होता है, लेकिन उसका सीनियर उसका इस्तीफा नामंजूर कर देता है.
जे के अपनी सहायक तमिलसेल्वी (दीपा शाह) और मुख्य रोगविज्ञानी (Pathologist) डॉ. जुडास (जयप्रकाश) के साथ मिलकर इस पहेली को सुलझाना शुरू करता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, जेके को पता चलता है कि जो कटे हुए हाथ मिल रहे हैं, वे असल में समाज के कुछ ऐसे रसूखदार अपराधियों और पुलिसकर्मियों के हैं, जो एक बहुत बड़े देह व्यापार (Sex Racket) और अपराध सिंडिकेट को चला रहे हैं. कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब यह सामने आता है कि ये मर्डर कोई सामान्य सीरियल किलर नहीं कर रहा, बल्कि एक सम्मानित डॉक्टर (वाई. जी. महेंद्रन) और उनकी पत्नी (लक्ष्मी रामकृष्णन) का परिवार कर रहा है.
यहां देखें युद्दम सेई का रूह कंपा देने वाला ट्रेलर
कब रिलीज हुई थी 'युद्धम सेई'
साल 2011 की तमिल फिल्म 'युद्धम सेई' (Yuddham Sei) के मुख्य कलाकार चेरन, दीपा शाह, वाई.जी. महेंद्र और लक्ष्मी रामकृष्णन है फिल्म के निर्देशक और लेखक मिस्किन हैं, जबकि इसे एजीएस एंटरटेनमेंट (AGS Entertainment) द्वारा निर्मित किया गया है.
IMDb पर मिली 7.9 रेटिंग
IMDb पर 7.0 या उससे ऊपर की रेटिंग को अच्छा माना जाता है. इस वेबसीरीज को IMDb पर 7.9 की रेटिंग मिली है, जिससे यह साबित हो जाता है कि यह वेबसीरीज हर वर्ग के दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.'
आपके लिए और भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं