अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियां पायल और कृतिका सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. वे अपनी रील्स, व्लॉग्स और वीडियो के चलते अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं फिलहाल उनकी एक और रील खूब चर्चा में है. इस रील की कवर इमेज ही ऐसी है कि ना चाहते हुए भी आप एक बार जरूर क्लिक करेंगे. इस रील की कवर इमेज में अरमान मलिक की तस्वीर पर हार चढ़ा हुआ नजर आ रहा है. ये हाल देखकर लोग इसे क्लिक करने पर मजबूर हैं कि आखिर माजरा क्या है?
अरमान मलिक और उनकी पत्नियों की लेटेस्ट रील
सोशल मीडिया पर वायरल मलिक फैमिली की नई रील में आप देखेंगे कि अरमान अपनी दूसरी पत्नी कृतिका के साथ एक मॉल में शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं. इतने में उनकी पत्नी पायल का फोन आता है. पायल कहती है कि अगर आप बाहर हैं तो मेरे लिए भी कुछ ले आना. पायल के ऐसा कहने पर अरमान तुरंत जवाब देते हैं अरे मेरे पास बिल्कुल भी पैसे नहीं हैं और मीटिंग का बहाना कर फोन काट देते हैं.
पहली पत्नी की अनदेखी!
पायल का फोन काटने के बाद कृतिका कुछ और कपड़े सिलेक्ट करती हैं और अरमान की तारीफ करती हैं कि मैं जो कहती हूं आप मुझे दिला देते हैं. इस पर अरमान कहते हैं तुम्हें जो चाहिए वो खरीद लो. दोनों आगे बढ़ते हुए बिलिंग की तरफ जाते हैं कृतिका कपड़े बिल के लिए देती हैं तो काउंटर पर मिलती हैं पायल और इन्दें देखकर दोनों ही हैरान रह जाते हैं. मामला सुनने में थोड़ा संजीदा लग रहा होगा लेकिन असल में यह बहुत ही फनी रील है. अरमान ने पांच दिन पहले इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और इसके साथ लाफिंग इमोजी शेयर किए थे. इंस्टाग्राम पर भी लोग इस पर लाफ्टर इमोजी ही शेयर कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: 63 साल पुराना गाना, 8 लाइनों में बयां किए थे 7 जज्बात, दिल के दर्द को बखूबी बयां करता है मीना कुमारी का ये गीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं