विज्ञापन

'टी-शर्ट में घूमोगी तो पति कहां से प्यार करेगा' अरमान मलिक ने पत्नी पायल पर कसे तंज, भड़के नेटिजन्स

अरमान मलिक का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही हंगामा मच गया. नेटिजन्म को अरमान की सोच और पत्नी को लेकर इतनी अपमान करने वाली बिल्कुल पसंद नहीं आई.

'टी-शर्ट में घूमोगी तो पति कहां से प्यार करेगा' अरमान मलिक ने पत्नी पायल पर कसे तंज, भड़के नेटिजन्स
अरमान मलिक, पायल पर तंज कसने के बाद हो रहे ट्रोल
Social Media
नई दिल्ली:

बिग बॉस ओटीटी-3 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे अरमान मलिक अपनी पत्नियों पायल और कृतिका के साथ दोबारा चर्चा में आ गए हैं. दरअसल उन्होंने अपने व्लॉग में पहली पत्नी पायल को दूसरी पत्नी कृतिका से कम्पेयर किया. इसी कम्पैरिजन पर लोग भड़क गए. अब नेटिजन्स अरमान पर पायल की बेइज्जती करने और कृतिका के सामने पायल को नीचा दिखाने का आरोप लगा रहे हैं. सोशल मीडिया पर जनता का गुस्सा भड़का रहे वीडियो में आप देखेंगे कि अरमान, पायल से नाराज हो जाते हैं. नाराजगी की वजह एक नाइटी.

नाइटी की वजह से नाराज हुए अरमान मलिक

दरअसल अरमान ने पायल के लिए एक नाइटी खरीदी थी लेकिन पायल टीशर्ट और शॉर्ट्स पहनकर बैठी हुई थीं. जब अपने इस लुक पर पायल ने बताया कि वह सुबह बच्चे को सम्भाल रही थीं इसलिए कपड़े नहीं बदल पाईं तो अरमान ने उन पर कमेंट किया.

क्या बोले अरमान मलिक?

अरमान ने कहा, मैं रोज नहीं लेके आउंगा. पहनकर दिखा तो मुझे. कह लो कि भाई हमारे पति प्यार नहीं करते. हम तो ऐसे ही हैं. लोअर टी-शर्ट में घूमोगी तो पति प्यार कहां से प्यार करेगा. दो महीने में तलाक दे देगा तुम्हें. अपने आप को जितना ग्रूम करके रख सकते हो रखो ना भाई. अरमान ने बातों बातों में यह भी कह दिया कि अक्सर औरतें शिकायत करती हैं कि उनके पति उनसे प्यार नहीं करते या उनका तलाक हो जाता है, लेकिन ऐसा इनहीं वजहों से होता है.

भड़का सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा

अरमान का ये वीडियो सामने आते ही नेटिजन्स का गुस्सा आसमान पर था. उन्होंने अरमान की इस सोच को बेहद गलत बताया. एक ने लिखा, अरमान हमेशा पायल को सुनारा है और कृतिका की साइड लेता है. एक ने लिखा, तो क्या किसी से प्यार उसके लुक और पहनावे की वजह से होता है. एक ने कमेंट किया, इसकी सोच ही खराब है, कैसा पति है ये?

यह भी पढ़ें: भारत की पहली फिल्म जिसमें एक साथ दिखे थे सबसे ज्यादा ब्रिटिश एक्टर, 7 घंटे 30 मिनट की थी ये फिल्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Armaan Malik  payal Malik, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com