रामायणम् 2026 की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका बजट 4000 करोड़ बताया गया है. वहीं फिल्म में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, रावण के रोल में यश और माता सीता के रोल में साई पल्लवी जैसे जाने पहचाने एक्टर हैं. लेकिन हाल ही में रामायणम् के छोटे रावण का खुलासा हुआ है, जिसके पापा का नेटवर्थ रामायणम् के सभी एक्टर्स से ज्यादा है. हालांकि छोटा रावण का निभाने वाले इस एक्टर की यह डेब्यू फिल्म है, जिसके चलते यह बेहद खास बन जाता है. आइए आपको बताते हैं रामायणम् में रावण यानी यश के यंग वर्जन का किरदार किसने निभाया है.
रामायणम् का छोटा रावण है सबसे अमीर
रामायणम् का छोटा रावण का किरदार निभाने वाला एक्टर और कोई नहीं बल्कि नमित मल्होत्रा के बड़े बेटे राघव मल्होत्रा हैं. NDTV को मिली जानकारी के अनुसार, कुछ शॉट्स में राघव को लिया गया है क्योंकि वह यश के जैसा दिखता है. वहीं उनकी बॉडी इतनी मिलती जुलती है कि यह लगभग यश के बॉडी डबल लगते हैं.

राघव मल्होत्रा के पापा की नेटवर्थ

राघव मल्होत्रा के पापा नमित मल्होत्रा रामायणम् के प्रोड्यूसर हैं, जिनका नेटवर्थ 16,000 करोड़ है. हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2026 में नमित मल्होत्रा और उनकी फैमिली का नेटवर्थ 16,000 करोड़ हो रखा है. वहीं 279 प्रतिशत की उछाल उनकी कमाई में हुई है.
रामायणम् के बारे में
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायणम्' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं. फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी। जबकि फिल्म के गाने टी सीरीज के लेबल तले रिलीज़ किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें- कुमार सानू का भोजपुरी गीत, बेटी की विदाई और मां की ममता को मोनालिसा ने दिखाया, आज भी है फेवरिट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं