विज्ञापन

14 साल की कड़ी मेहनत और पहला नेशनल अवॉर्ड, यामी गौतम बोलीं- 'आज पता चला हार क्यों नहीं मानी'

'आर्टिकल 370' के लिए नेशनल अवॉर्ड पाकर यामी गौतम काफी इमोशनल हो गई है. उन्होंने अपनी खुशी को जहिर करते हुए अपने 14 साल के फिल्मी सफर और होम प्रोडक्शन की इस जीत पर इंस्टाग्राम पर दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया है.

14 साल की कड़ी मेहनत और पहला नेशनल अवॉर्ड, यामी गौतम बोलीं- 'आज पता चला हार क्यों नहीं मानी'
yami gautam
instagram

Yami Gautam  National Film Awards:  राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (National Film Awards) की घोषणा के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की खुशियां दोगुनी बढ़ गई है. उनकी साल 2024 रिलीज हुई देश के ज्वलंत मुद्दे पर बनी फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) को बेहतरीन फिल्म और यामी गौतम को इस फिल्म में उनकी दमदार अदाकारी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

अपनी इस सफलता से वह बेहद खुश है क्योंकि इस फिल्म और इसके किरदार ने उन्हें उनका पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार( First Film Award) दिलाया है.इसी खुशी को यामी ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट श्यर किया है, जिसमें उन्होंने अपने 14 साल के फिल्मी सफर के उतार-चढ़ाव और इस खास कामयाबी के मायने को बयां किया हैं.

"हर सफर में एक ऐसा पल आता है..."

अपनी इस कामयाबी को अपनी हिम्मत की जीत बताते हुए यामी ने लिखा कि हर सफर में एक ऐसा पल आता है जो आपको याद दिलाता है कि आपने हार क्यों नहीं मानी. आज मेरे लिए वही पल है. 'आर्टिकल 370' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना मेरे लिए एक ऐसा सम्मान है जिसे मैं जिदगी भर याद रखूंगी.

चौदह सालों से, मैंने बस अपने काम के प्रति ईमानदार रहने, ईमानदारी से काम करने और अपने काम को ही अपनी पहचान बनाने की कोशिश की है. यह सम्मान उम्मीद, हिम्मत, मजबूती और सिनेमा के लिए अटूट प्यार से भरे सफर का नतीजा लगता है. यह एक ऐसा सपना है जिसे मैंने सालों से अपने दिल में संजोकर रखा था और आज, मैं इसे बहुत आभार और विनम्रता के साथ स्वीकार कर रही हूं.

होम प्रोडक्शन ने बनाया इस पल को और भी खास

फिल्म 'आर्टिकल 370' यामी गौतम के लिए सिर्फ एक कमर्शियल प्रोजेक्ट नहीं था, बल्कि यह उनके दिल के बेहद करीब था. इसके पीछे की वजह यह भी है कि यह फिल्म उनके और आदित्य धर के होम प्रोडक्शन (B62 Studios) के बैनर तले बनी थी. उन्होंने इस बारे में पोस्ट करते हुए बताया कि  'आर्टिकल 370' मेरे लिए कभी भी कोई आम फिल्म नहीं थी. यह एक ऐसी कहानी थी जिस पर मुझे गहरा विश्वास था. यह हमारे होम प्रोडक्शन के तहत बैनर तले बनी थी, इस वजह से यह अवॉर्ड और भी ज्यादा इमोशनल और पर्सनल बना जाता है.

फिल्म की शूटिंग से लेकर उसके आखिरी सीन तक, हर चुनौती, हर बातचीत और सेट पर बिताया हर पल.मेरे लिए खास है. दिल की गहराईयों से बस एक ही बात निकलकर सामने आती थी, इस कहानी को ईमानदारी और पूरे यकीन के साथ लोगों तक पहुंचाना.

सपना जो आज सच हो गया

यामी ने इस बात को भी स्वीकार किया कि नेशनल अवॉर्ड जीतना एक ऐसा सपना था जिसे वे सालों से अपने दिल में संजोए बैठी थीं. उन्होंने इस ऐतिहासिक सम्मान को बहुत ही आभार और विनम्रता के साथ स्वीकार किया है.

बता दें कि आदित्य सुहास जांभले के निर्देशन में बनी राजनीतिक-एक्शन थ्रिलर 'आर्टिकल 370' में यामी गौतम ने एक इंटेलिजेंस ऑफिसर (एनआईए एजेंट) ज़ूनी बक्शी का किरदार निभाया था, जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा था. इस नेशनल अवॉर्ड की जीत ने साबित कर दिया है कि जब कंटेंट और इरादे में ईमानदारी हो, तो सिनेमा के इतिहास में आपका नाम हमेशा के लिए दर्ज हो जाता है.

यह भी पढ़ें: National Film Awards: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yami Gautam, Yami Gautam Article 370, National Film Award, Bollywood News, Entertainmnet News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com