विज्ञापन

Miss World 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी निकिता पोरवाल, ऐश्वर्या-प्रियंका से ले रहीं प्रेरणा

निकिता पोरवाल ने बताया कि वह मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए वह काफी मेहनत कर रही हैं.

Miss World 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी निकिता पोरवाल, ऐश्वर्या-प्रियंका से ले रहीं प्रेरणा
Miss World 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी निकिता पोरवाल

मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता वियतनाम में होने जा रही है. इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व निकिता पोरवाल (Nikita Porwal) करेंगी. बता दें, निकिता उज्जैन की रहने वाली हैं और उन्होंने साल 2024 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया. अब वह भारत की तरफ से इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं. हाल ही में संपन्न हुए फेमिना मिस इंडिया 2026 का खिताब गोवा की साध्वी सतीश सेल ने जीता है. बीते साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता हैदराबाद में आयोजित की गई थी. जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया था. यह प्रतियोगिता 29 अगस्त से 5 सितंबर के अंतिम सप्ताह तक आयोजित की जाएगी. हाल ही में निकिता पोरवाल ने एनडीटीवी से बात की और बताया कि इस प्रतियोगिता को लेकर उनकी कैसी तैयारी है.

तैयारी बहुत जोरों शोरों से..

निकिता पोरवाल ने कहा मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2026 को लेकर तैयारी बहुत जोरों शोरों से चल रही है. हर एक छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान दे रही हूँ. मिस वर्ल्ड की भारत में एक विरासत रही है. भारत ने पहले काफी मिस वर्ल्ड का क्राउन जीता है. अगर मेरे प्रतिनिधित्व करने की बात करूं तो मैंने उन लोगों से प्रेरणा ली है, जिन्होंने यह प्रतियोगिता जीती है. जिनमें ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा जैसी तमाम लोगों के नाम शामिल हैं. इसके अलावा मैं अपनी मिट्टी से भी प्रेरणा लूंगी और मैं भारत का परचम पूरी दुनिया में फहराना चाहती हूं.

यह भी पढ़ें- मनोज कुमार-साधना का 62 साल पुराना गाना, दर्द, तड़प और अनकहा प्यार, सुनकर आंखों में आ जाएंगे आंसू, लता मंगेशकर ने दी थी आवाज

मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है. इससे बड़ा मौका मेरे लिए कुछ हो ही नहीं सकता. मैं बचपन से ही भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती थी और यह आज मुझे मौका मिला है. उसके लिए मैं जान लगा दूंगी और मैं कोशिश करुंगी कि भारत को सातवां क्राऊन लेकर वापस आऊं. मेरा अगला पड़ाव मेरी जिम्मेदारियों को निभाना होगा. जब आपको पापुलैरिटी मिलती है, उसके साथ ही आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ती है. मैं उम्मीद करती हूं कि मैं अपने अगले पड़ाव पर जल्द पहुंच जाऊंगी.

हर चीज पर बारीकी से काम

निकिता ने आगे कहा कि मैं बारीकी से काम कर रही हूं जैसे एक मिस वर्ल्ड का माइंड सेट क्या होता है और मिस वर्ल्ड किन-किन चीजों पर काम करती है. मैं अपनी मेंटल एक्सरसाइज पर भी ध्यान दे रही हूं. मैं इस इवेंट का हिस्सा बनकर बहुत खुशी महसूस कर रही हूं. आपको अपनी हेल्थ, डाइट और लोगों से कैसे बात करते हैं, इन सभी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है. एक विनर सिर्फ उसके कपड़ों और मेकअप से नहीं बनती. उसका माइंड सेट देखना बहुत जरूरी होता है.

अगर ट्रेनिंग की बात करो तो इसमें एक मिस वर्ल्ड कैसे सोचती है, किसी बात को कैसे गंभीरता से लेती है. उसका भी ध्यान रखा जाता है. मैं बहुत एक्साइटेड हूं कि मैं वियतनाम जा रही हूं और भारत का नाम रोशन करूंगी. कुछ लोग कहते हैं कि हम लोगों को प्रेशर भी होता है तो मैं इतना कहूंगी कि जब किसी देश को रिप्रेजेंट करते हैं तो आपके साथ बहुत जिम्मेदारी आती है. बता दें, इससे पहले भारत छह बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुका है. जिसमें 1966 में रीता फारिया ने पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और इतिहास में अपना नाम शामिल किया. जिसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी, 2000 में प्रियंका चोपड़ा और साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया. अब लोगों को निकिता से काफी उम्मीद है. अब आने वाले समय में पता चलेगा कि निकिता भारत का नाम रोशन कर पाती है क्या नहीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Nikita Porwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com