नेटफ्लिक्स पर 2026 में कई फिल्मों ने दस्तक दी. लेकिन एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के ना सिर्फ नए रिकॉर्ड बनाए. बल्कि पुष्पा 2 और बाहुबली जैसी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए. वहीं अब यही भारतीय फिल्म नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर में 2026 की सबसे ज्यादा देखी गई नॉन इंग्लिश फिल्म बन गई है. इतना ही नहीं खुद नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारानडोस ने फिल्म की तारीफ की और इसे अन्य इंग्लिश फिल्म से बड़ा बताया.
नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी गई नॉन इंग्लिश फिल्म बनी धुरंधर
हम बात कर रहे हैं धुरंधर की, जो दुनियाभर में 2026 की सबसे ज्यादा देखी गई नॉन इंग्लिश फिल्म बन गई है. एक्सप्रेस अड्डा से बात करते हुए नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड ने कहा, 'धुरंधर' इस साल दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश फिल्म रही. यह हर दूसरी इंग्लिश फिल्म से बड़ी रही और देखे जाने के मामले में सिर्फ US और UK से पीछे रही.
ये भी पढ़ें- सोनू निगम ने पहली बार गाया हिंदी-हरियाणवी गाना, यूट्यूब पर आते ही बना ट्रेडिंग, 12 घंटे में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज
धुरंधर को मिले इतने व्यूज
30 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म को 37 मिलियन व्यूज जनवरी से जून तक मिले थे. वहीं 22 देशों में नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर थी. जबकि दूसरे पार्ट धुरंधर द रिवेंज को भी दुनियाभर में प्यार मिला.
धुरंधर और धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धुरंधर 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं 250 से 255 करोड़ के बजट में फिल्म के दो पार्ट बनाए गए थे. जबकि दुनियाभर में पहले पार्ट ने 1350.83 से 1428 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की थी. वहीं दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 में रिलीज हुआ था, जिसने दुनियाभर में 1852.44 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद दोनों पार्ट का कलेक्शन 3000 करोड़ से ज्यादा रहा.
धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज के बारे में
धुरंधर स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया था. जबकि रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर अहम किरदार में नजर आए थे.
ये भी पढ़ें- दिलीप कुमार का 69 साल पुराना देश भक्ति गीत, महाभारत के डायरेक्टर ने बनाई फिल्म, मोहम्मद रफी की आवाज ने किया अमर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं