पहले के समय में दुल्हन जब विदा होने लगती तो दहाड़े मारकर रोती, मां-बाप, भाई-बहन और सहेलियां भी रो-रो कर बेहाल हो जाते. लेकिन इंटरनेट और वीडियो कॉल के इस दौर में वो दर्द कुछ कम हो गया है और अब दुल्हन की विदाई का नजारा भी बदल गया है. हाल में वायरल हो रहे एक वीडियो में एक ऐसी दुल्हन नजर आ रही है, जो विदाई के वक्त रोने की बजाए खिलखिला कर हंस रही है. जिस विदाई वाले गाने को सुन लड़कियां यूं भी रो पड़ती थी, उसी को सुन ये दुल्हन ठहाके मार कर हंसती है.
दुल्हन का हंस-हंस हुआ बुरा हाल
इंस्टाग्राम पर क्वीन नाम के अकाउंट से शेयर हुए इस वीडियो में दुल्हन की विदाई की रस्म चल रही होती है. दुल्हन हाथों में चावल लिए, घर से विदा ले रही है. साथ में मम्मी-पापा और बहनें भी हैं. लेकिन तभी गाना बजता है, ‘बाबुल की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले'. इस पर दुल्हन की हंसी छूट जाती है. मासूम सा चेहरा बनाकर विदा ले रही दुल्हन, अगले ही पल ठहाके लगाकर हंसने लगती है. इतना ही नहीं वो कहती भी है, ये क्या गाना लगा दिया, गलत गाना लगा दिया.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
‘सच में नौटंकी है'
वीडियो को हजारों लाइक्स आए हैं और लोग कमेंट सेक्शन में अपने ऐसे दोस्तों को टैग कर रहे हैं, जिन्हें वो इस दुल्हन की तरह ड्रामेबाज समझते हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, अपने एक दोस्त को टैग कर लिखा, ऐसा ड्रामा तुम ही कर सकती हो, मुझे पूरा यकीन है. दूसरे यूजर ने लिखा, जमाना बदल गया है, भाई अब तो लड़कियां रोती ही नहीं. तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा सच में नौटंकी है ये तो. तो वहीं कुछ लोगों को वीडियो में दुल्हन के पापा का रिएक्शन बहुत पसंद आ रहा है. एक यूजर ने लिखा है, 'पापा कह रहे होंगे मुश्किल से तो सीरियस हुआ था'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं