फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, उस वक्त इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी धीमा रहा. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई थी. लेकिन जब दर्शकों ने यह फिल्म सिनेमाघरों में देखी, इसके बाद दर्शकों में इस फिल्म के प्रति पॉजिटिव रिस्पांस मिला. इस फिल्म की सफलता को कई लोग बाबा नीम करोली का चमत्कार मान रहे हैं. फिल्म की कास्ट ने शूटिंग के समय हुए चमत्कारों के बारे में भी जिक्र किया. फिल्म बहुत ही कम बजट में बनाई गई है. फिल्म की सफलता ने यह साबित कर दिया कि अगर फिल्म की कहानी अच्छी है तो बजट कोई मायने नहीं रखता. इस फिल्म की कास्ट कई शहरों में अलग-अलग प्रमोशन कर रही है. हाल ही में एनडीटीवी कॉन्क्लेव में फिल्म की कास्ट अमित दुबे और स्निग्धा अवस्थी शामिल हुए. दोनों ने एनडीटीवी से बात करते हुए फिल्म के प्रमोशन के बारे में काफी राज खोले.
अलग-अलग प्रमोशन कर रही
जब दोनों एक्टर से पूछा गया कि फिल्म की कास्ट इन दिनों अलग-अलग प्रमोशन कर रही है, क्या फिल्म की टीम में अंदरूनी सब सही चल रहा है? इस बात पर एक्टर अमित दुबे ने कहा कि हमारा भारत बहुत बड़ा है और यह फिल्म हम सभी की है. हम सभी अपनी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं. मेरे लिए यह एक सौभाग्य की बात है कि इतनी संख्या में इस फिल्म के हिस्सा होने का मौका मिला. इसलिए इस फिल्म का जो वजन है, वह किसी एक आदमी पर नहीं संभालेगा. इसलिए जो एक्टर्स अपने लेवल पर पहुंच रहे हैं, वैसा ही अपने लेवल पर प्रमोशन कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि यह कहानी जो नीम करोली बाबा का मूल मंत्र है, सेवा समर्पण और प्रेम है, वो सभी तक पहुंच सके, इसलिए सभी लोग कोशिश कर रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस स्निग्धा अवस्थी ने कहा कि मुझे लगता है कि मेहनत जो है ना, जितना आप कर्म करते हैं, उसका फल निश्चित मिलता है. आपने जितनी मेहनत की है. अगर आपको फल नहीं मिल रहा तो, हो सकता है कि कहीं ना कहीं आपकी मेहनत में कुछ कमी रह गई है.
फिल्म का कलेक्शन
अगर फिल्म हनुमान अंश के अभी तक के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 372 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है. भारत में इस फिल्म ने 280 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन किया है. बता दे, फिल्म सिर्फ दो करोड रुपये के बजट में बनाई गई है और यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म का कलेक्शन आगे और बढ़ने वाला है. फिल्म की सभी कास्ट भारत के कई शहरों में फिल्म का प्रचार प्रसार कर रही है. इसके अलावा फिल्म की कास्ट भारत के कई नेताओं से मिलकर फिल्म को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश में लगी हुई है. फिल्म बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित है इस फिल्म में बाबा के जीवन के वो पहलू दिखाए गए हैं. जिनको अभी तक दर्शकों ने नहीं देखा था. फिल्म को दर्शक देखकर काफी भावुक हो रहे हैं और उनकी बाबा नीम करोली के प्रति आस्था भी बढ़ गई है. अब आने वाले समय में पता चलेगा कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कहां तक पहुंचने वाला है. इसके लिए आपको अभी थोड़ा सा और इंतजार करना पड़ेगा. लेकिन अभी इतना कह सकते हैं कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार चल रहा है.
ये भी पढ़े: एक कहानी, प्यार के कई नजरिए, एक अनसुलझी सच्चाई, 'पूजा मेरी जान' 2 अक्टूबर को Zee 5 पर होगी रिलीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं