विज्ञापन

ग्लोबल डेब्यू से पहले विद्युत जामवाल के धालसिम अवतार का क्रेज, फैंस ने किया ऐसा कारनामा

‘स्ट्रीट फाइटर’ 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. इससे पहले मुंबई में आयोजित HYROX में फिल्म के फैंस को धालसिम के अंदाज में नजर आए. पैरामाउंट पिक्चर्स की इस फिल्म में इस आइकॉनिक किरदार को विद्युत जामवाल निभा रहे हैं.

ग्लोबल डेब्यू से पहले विद्युत जामवाल के धालसिम अवतार का क्रेज, फैंस ने किया ऐसा कारनामा
स्ट्रीट फाइटर के फैंस ने धालसिम बनकर किया जबरदस्त वर्कआउट
नई दिल्ली:

मुंबई में आयोजित HYROX में स्ट्रीट फाइटर को एक मजेदार देसी ट्विस्ट देखने को मिला. फिटनेस के दीवानों ने गेमिंग फ्रेंचाइजी के कुछ सबसे लोकप्रिय किरदारों का लुक अपनाकर हाई-इंटेंसिटी चैलेंज में हिस्सा लिया. फैंस का यह अंदाज विद्युत जामवाल को भी काफी पसंद आया. वीकेंड पर कुछ फैंस धालसिम के लुक में नजर आए और उन्होंने इवेंट की चुनौतीपूर्ण फिटनेस एक्टिविटीज में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने इन मशहूर किरदारों के खास लुक और उनकी ऊर्जा को फिटनेस फ्लोर पर बखूबी उतारा.

फैंस का यह खास अंदाज ऐसे समय में सामने आया है, जब Paramount Pictures, Legendary Entertainment और Capcom इस मशहूर आर्केड गेम को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म में विद्युत जामवाल धालसिम के किरदार के साथ अपना ग्लोबल डेब्यू कर रहे हैं. फ्रेंचाइजी के सबसे पहचाने जाने वाले किरदारों में से एक धालसिम का भारतीय दर्शकों के साथ भी खास जुड़ाव है, ऐसे में फिल्म में विद्युत की कास्टिंग को एक प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है.

धालसिम के अलावा कुछ फैंस केन और र्यू के किरदारों के लुक में भी नजर आए. विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर इन फैंस की तारीफ करते हुए उन्हें शाउटआउट दिया. इस पर स्ट्रीट फाइटर के अन्य फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. एक फैन ने लिखा, “धालसिम पीक!” वहीं एक अन्य ने कॉस्ट्यूम की तारीफ करते हुए लिखा, “बिल्कुल सटीक.” निर्देशक किताओ सकुराई के निर्देशन में बनी स्ट्रीट फाइटर आर्केड गेम की रोमांचक लड़ाई को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है. फिल्म में हाडूकेन्स, राउंडहाउस किक्स और गेम के कई पसंदीदा किरदार देखने को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: 26 साल पुरानी सलमान-करिश्मा की फिल्म, 8 गानों का एल्बम, बस-ऑटो से लेकर पान की दुकानों तक बजते थे गाने, अलका-सोनू की आवाज ने बनाया सदाबहार

फिल्म की स्टारकास्ट में नोआ सेंटीनेओ केन मास्टर्स, एंड्रयू कोजी र्यू, कैलिना लियांग चुन-ली, जो “रोमन रेंस” अनोआई अकुमा, डेविड डेस्टमलचियन एम. बाइसन, कोडी रोड्स गाइल, एंड्रयू शुल्ज़ डैन हिबिकी, एरिक आंद्रे डॉन सॉवेज, विद्युत जामवाल धालसिम, ऑरविल पेक वेगा, ओलिवियर रिचटर्स ज़ैंगिफ, हिरूकी गोटो ई. होंडा, रेना वल्लांडिंघम जूली और अलेक्जेंडर वोल्कानोव्स्की जो के रूप में नजर आएंगे. वहीं कर्टिस “50 सेंट” जैक्सन बालरॉग और जेसन मोमोआ ब्लांका का किरदार निभा रहे हैं. ‘स्ट्रीट फाइटर' 16 अक्टूबर 2026 को भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vidyut Jamwal, Hindi News, Ndtv Hindi, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com