विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2018

Ranbir VS Ranveer: 'पद्मावत' या 'संजू', किसे मिलेगा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड? रणबीर ने दिया जवाब

बॉलीवुड गलियारों में अभी से इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि रणवीर और रणबीर में से इस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसके नाम होगा.

Ranbir VS Ranveer: 'पद्मावत' या 'संजू', किसे मिलेगा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड? रणबीर ने दिया जवाब
रणबीर कपूर और रणवीर सिंह (फाइल फोटो)
  • किसे मिलेगा बेस्ट एक्टर का अवार्ड
  • सोशल मीडिया पर छाया सवाल
  • रणबीर ने दिया जवाब
नई दिल्ली: बॉलीवुड गलियारों में अभी से इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि रणवीर और रणबीर में से इस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसके नाम होगा. इस बीच अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि वह प्रतियोगिता को सकारात्मक तौर पर लेते हैं. संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के किरदार से दर्शकों पर अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ने वाले रणवीर को फिल्म ‘संजू’ रिलीज होने से पहले तक इस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार का अकेला हकदार समझा जा रहा था. पिछले कई सालों से बड़े पर्दे पर लगातार फ्लॉप रहे रणबीर कपूर को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘संजू’ में उनके अभिनय के लिए काफी प्रशंसा मिल रही है.

'संजू' के ब्लॉकबस्टर पर यूं मना जश्न, रणबीर-मनीषा सहित ने की जबरदस्त पार्टी... देखें Photos

देखें ट्रेलर-


राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘संजू’ अभिनेता संजय दत की बायोपिक है. रणवीर से प्रतियोगिता के सवाल पर रणबीर ने कहा , ''मैंने ‘पद्मावत’ में रणवीर की अदाकारी देखी है और मैं उनकी अदाकारी से बेहद प्रभावित हुआ था. मुझे लगता है कि वह अद्भुत थे. अब मुझे रणवीर के प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखा जा रहा है. यह शानदार है. यह केवल हमें कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है.''

देखें ट्रेलर-


Sanju Box Office Collection Day 4: रणबीर कपूर का जलवा बरकरार, चौंकाने वाली कमाई अभी भी जारी

उन्होंने कहा, ''वह मुझे प्रेरित एवं उत्साहित करते हैं. ऐसा भी समय होता है जब उनकी फिल्में मेरी फिल्मों से ज्यादा चलती हैं और उम्मीद है कि ऐसा भी समय आएगा जब मेरी फिल्में अच्छी कमाई करेंगी. यह दिलचस्प होगा.''

VIDEO: मैं हर फिल्म के दौरान नर्वस होता हूं : राजू हिरानी


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट भाषा से)
लेखक के बारे में
img
अल्केश कुशवाहा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Ranbir Kapoor, Sanju, Padmaavat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com