विज्ञापन

डॉक्टरी छोड़ कर एक्टर बनीं साई पल्लवी, प्रोफेशन छोड़ने के फैसले पर अमिताभ बच्चन के शो में रणबीर कपूर ने कही ये बात

'कौन बनेगा करोड़पति 18' (KBC 18) में साई पल्लवी ने बताया कि उनकी किस्मत में मेडिकल की पढ़ाई नहीं, बल्कि एक्टिंग करना लिखा था.  सिनेमा में एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले साई पल्लवी ने जॉर्जिया में मेडिकल की पढ़ाई की थी.

डॉक्टरी छोड़ कर एक्टर बनीं साई पल्लवी, प्रोफेशन छोड़ने के फैसले पर अमिताभ बच्चन के शो में रणबीर कपूर ने कही ये बात
डॉक्टरी छोड़ कर एक्टर बनीं साई पल्लवी
नई दिल्ली:

'कौन बनेगा करोड़पति 18' (KBC 18) में साई पल्लवी ने बताया कि उनकी किस्मत में मेडिकल की पढ़ाई नहीं, बल्कि एक्टिंग करना लिखा था.  सिनेमा में एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले साई पल्लवी ने जॉर्जिया में मेडिकल की पढ़ाई की थी. दरअसल रणबीर कपूर और साई पल्लवी अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' (KBC 18) में नजर आएंगे. ब्रॉडकास्टर्स द्वारा जारी एक प्रीव्यू क्लिप में साई पल्लवी के मेडिकल की पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग में आने का जिक्र हुआ, जिस पर रणबीर ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में अपनी बात रखी. 

साई पल्लवी के MBBS छोड़ने पर रणबीर कपूर
शो के दौरान, अमिताभ बच्चन ने साई पल्लवी से पूछा, "आपने डॉक्टर बनने की पढ़ाई की थी और आप यहां आ गईं. ऐसा कैसे हुआ?" इस पर साई पल्लवी ने कहा कि शायद उनका सिनेमा में आना किस्मत में ही लिखा था. साई पल्लवी ने कहा, "भगवान ने ऐसा ही लिखा था. मेरी किस्मत में एक्टिंग करना ही लिखा था." जब दर्शकों ने तालियां बजाईं, तो रणबीर ने बातचीत में शामिल होते हुए मजेदार अंदाज में कहा, "सर, यह तो भगवान का प्रिस्क्रिप्शन था कि इन्हें एक्टिंग ही करनी है." साई पल्लवी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने से पहले जॉर्जिया में मेडिकल की पढ़ाई की थी. बाद में उन्होंने सिनेमा में डेब्यू किया. उन्हें मलयालम और तेलुगु फिल्मों से काफी पहचान मिली, जहां उन्होंने 'प्रेमम', 'फिदा' और 'गार्गी' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से अपनी एक अलग पहचान बनाई. मेडिकल की पढ़ाई से सिनेमा की दुनिया में उनका आना, उनके करियर की कहानी का एक दिलचस्प हिस्सा रहा है. 

'रामायण' की कास्ट KBC 18 में कब नजर आएगी?
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे वाले विशेष एपिसोड 29 और 30 अक्टूबर को प्रसारित होंगे. फिल्म की टीम कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई सहित कई शहरों में 'रामायण' का प्रचार कर रही है. इसका पहला भाग दिवाली से ठीक पहले, 5 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. नमित मल्होत्रा ​​द्वारा निर्मित इस फिल्म में यश रावण की भूमिका में हैं. इनके अलावा, फिल्म में सनी देओल, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता और अरुण गोविल भी नजर आएंगे.  इसके सीक्वल को पहले दिवाली 2027 में रिलीज करने की घोषणा की गई थी, लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार इसे आगे टाला जा सकता है. हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी बदलाव की पुष्टि नहीं की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sai Pallavi, Sai Pallavi  hit Films, Sai Pallavi Latest, Sai Pallavi Mbbs Degree, Sai Pallavi Ranbir Kapoor Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com