कुछ गाने ऐसे होते हैं, जिन्हें सुनते ही पुराने दिनों की यादें ताजा हो जाती हैं. 70 के दशक में राजेश खन्ना की फिल्मों के गाने हर किसी की जुबान पर छाए हुए थे. उनकी ज्यादातर फिल्मों के गाने किशोर कुमार ने गाए थे, उनमें से कुछ रोमांटिक गाने भी रहे हैं. 1969 में एक फिल्म आई थी, जिसका नाम ‘दो रास्ते' है. इस फिल्म का गाना ‘छुप गए सारे नजारे' उस वक्त सुपरहिट रहा था. गाने ने हर किसी को दीवाना बना दिया था.
लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी की सुरीली आवाज
हर पति-पत्नी अपने प्यार को जाहिर करने के लिए इस गाने को गुनगुनाने लगता था. गाने में राजेश खन्ना और मुमताज की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली है. वहीं लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी की सुरीली आवाज समा बांध दिया. लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का संगीत इस गाने को खास बनाते हैं. इतना ही नहीं ‘छुप गए सारे नजारे' जैसे खूबसूरत बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं. यही वजह है कि दशकों बाद भी यह गाना पुराने हिंदी फिल्म संगीत के चाहने वालों को पसंद आता है. इसकी मिठास आज भी बरकरार है.
राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी ने जीता दिल
‘छुप गए सारे नजारे' की सबसे बड़ी खासियत राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी है. दोनों कलाकारों की पर्दे पर मौजूदगी गाने को और भी दिलचस्प बनाती है. राजेश खन्ना के रोमांटिक अंदाज और मुमताज की चुलबुली अदाओं ने इस गीत को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई.
फिल्म ‘दो रास्ते' का निर्देशन राज खोसला ने किया था. फिल्म में राजेश खन्ना और मुमताज के अलावा बलराज साहनी, कामिनी कौशल, प्रेम चोपड़ा और बिंदु जैसे कलाकार भी नजर आए थे. पारिवारिक रिश्तों और उनके बीच आने वाली परेशानियों पर आधारित इस फिल्म में रोमांस और संगीत की भी खास जगह था.
‘दो रास्ते' के संगीत की खास पहचान
‘दो रास्ते' का संगीत सिर्फ इल गाने तक सीमित नहीं था. फिल्म में ‘बिंदिया चमकेगी', ‘ये रेशमी जुल्फें' और ‘मेरे नसीब में ऐ दोस्त' जैसे गाने भी शामिल थे. इन गानों को अलग-अलग गायकों ने अपनी आवाज दी और फिल्म के संगीत को शानदार बना दिया.
यह भी पढ़ें | 58 साल पुराना ये गाना, मालन बनकर दरोगा से गुहार लगाती दिखीं कुमकुम, लता मंगेशकर की आवाज में बना सदाबहार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं