जीनत अमान की शानदार एक्टिंक के साथ वो मखमली आवाज याद है आपको. जिसे सुनकर ही ऐसा लगा कि बस कानों में रस घुलता चला जा रहा है. इस आवाज का जादू बॉलीवुड के सिर भी कुछ यूं चढ़ कर बोला कि दिग्गज सिंगरों की भीड़ में एक 15 साल की लड़की फिल्मफेयर की ट्रॉफी जीतकर ले गई. वो दूसरे मुल्क से आई थी. उम्र नादान थी, लेकिन आवाज में बेमिसाल थी. इसी वजह से तो जीनत अमान के साथ उनकी आवाज मैच कर गई और कुर्बानी फिल्म का यादगार गाना तैयार हुआ, ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए'. इस गाने को गाया था नाजिया हसन ने वो भी महज 15 साल की उम्र में.
#NaziaHassan pic.twitter.com/tPRwS8Abev
— Bollywoodirect (@Bollywoodirect) April 3, 2023
पाकिस्तान सिंगर 15 साल की उम्र में जीता फिल्मफेयर
नाजिया हसन एक पाकिस्तानी पॉप सिंगर थीं, जिन्हें बॉलीवुड में पहला चांस दिया था फिरोज खान ने. बताया जाता है कि फिरोज खान नाजिया हसन से लंदन में हई एक पार्टी में मिले थे, और वहीं नाजिया हसन की आवाज के मुरीद हो गए. इसके बाद नाजिया हसन को उन्होंने फिल्म कुर्बानी में गाना गाने का मौका दिया. नाजिया हसन की आवाज में ये गाना इस कदर फेमस हुआ कि जीनत अमान, फिरोज खान और विनोद खन्ना सरीखे स्टार्स का फेम फीका रह गया. सारी लाइमलाइट बटोर ली नाजिया हसन ने. छोटी सी उम्र में ही अपने इस डिस्को सॉन्ग के लिए नाजिया हसन ने फिल्म फेयर अवॉर्ड भी जीत लिया. उन दिनों ये गाना भी हर महफिल की शान बन चुका था.नाजिया हसन ने म्यूजिक की दुनिया में कदम महज 10 साल की उम्र में रख दिया था. उनके पहले एल्बम का नाम था डिस्को दीवाने, जो सुपरहिट साबित हुआ था. उनका करियर छोटा रहा लेकिन कामयाब रहा. जिसमें उन्होंने बूम बूम, यंग तरंग जैसे और भी कई गीत गाए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
नाजिया हसन की शादीशुदा जिंदगी
साल 1995 में नाजिया हसन ने इश्तियाक बेग नाम के शख्स से शादी रचाई थी. इश्तियाक बेग पेशे से एक बिजनेस मैन थे. शादी के दो साल बाद नाजिया हसन ने बेटे को जन्म दिया. नाजिया हसन का करियर जिस तेजी से और खूबसूरती के साथ ऊंचे मुकाम पर पहुंचा, शादीशुदा जिंदगी इतनी खुशनुमा नहीं रही. रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा तो नाजिया हसन ने अपने पति इश्तियाक बेग से तलाक ले लिया. ये भी क्या इत्तेफाक है कि तनाव से बचने के लिए नाजिया हसन ने तलाक लिया. लेकिन जिंदगी ने तलाक के दस दिन बाद ही उन्हें अलविदा कह दिया. कैंसर के चलते लंदन में इलाज के दौरान 35 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.
प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी ने सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं