विज्ञापन

10 साल बाद बैन पर टूटी पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम की चुप्पी, भारतीय फैंस VPN से सुनते हैं मेरे गाने

पाकिसतानी सिंगर आतिफ असलम ने 10 साल पहले लगे दोनों देशों के जरिए म्यूजिक इंड्रस्ट्री की हस्तियों पर लगाई पाबंदी पर लेबनान-ऑस्ट्रेलियाई रेडियो प्रसेंटर क्रिस फेड के शो वन ऑन वन विद क्रिस फेड में अपने दिल के राज को खोला है.

10 साल बाद बैन पर टूटी पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम की चुप्पी, भारतीय फैंस VPN से सुनते हैं मेरे गाने
Atif Aslam on chris fadw show
instagram

Atif Aslam on 10 year banned in india:  10 साल से पाकिसतान म्यूजिक इंड्रस्ट्री के सिंगर्स और एक्टर भारत में बैन का दर्द झेल रहे है. ऐसे में भारतीय फैंस से दूरी पर उनके अंदर के चल रही खलबली नजर आ ही जाती है. भले ही वह कितना भी कहे कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता लेकिन संगीत के कद्रदानों के लिए सरहदें कभी दीवार नहीं बन सकती है.

ऐसे में बॉलीवुड में 8 साल पहले अपनी मखमली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले पाकिस्तानी गायक  आतिफ असलम( Atif Aslam) को इस दूरी की कमी बेहद कल रही है, जिसे लेकर उन्होंने 'द क्रिस फेड शो' (The Kris Fade Show) आतिफ असलम मेहमान के रूप में शामिल हुए थे. जिसमें क्रिस फेड (Chris Fade) के साथ एक खास बातचीत में भारत में लगे बैन, अपने इंडिपेंडेंट म्यूजिक करियर और भारतीय फैंस के प्रति अपने लगाव पर बेबाकी से दिल की बात रखी.

बैन है पर संगीत को रोकना नामुमकिन

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने बॉलीवुड के लिए अपना आखिरी मुख्य आधिकारिक गाना साल 2018 में फिल्म 'सत्यमेव जयते' के लिए "पानीयों सा" गाया था. उन्होंने पाकिस्तानी सिंगर्स के बैन पर अपनी राय रखते हुए कहा कि  यह पाबंदी दोनों देशों के बीच उपजे हालातों का नतीजा थी. क्योंकि इस दौरान दोनों देशों ने एक- दूसरे के कलाकारों पर  बैन लगाया हुआ है, जो 10 साल बाद भी कायम है.

'द क्रिस फेड शो' पर आतिफ असलम

VPN और CD के जरिए आज भी भारतीय फैंस सुन रहे है मेरा गाना

बॉलीवुड में कोई नया गाना रिलीज न होने के बावजूद, आतिफ का मानना है कि सच्चा संगीत किसी सरहद का मोहताज नहीं होता. उन्होंने हंसते हुए शेयर किया कि उनके भारतीय फैंस आज भी उनसे जुड़ने का कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं. आतिफ ने आगे बात बढ़ाते हुए  कहा कि मैंने 10 सालों से भारत में कोई नया गाना नहीं गाया, लेकिन मेरे फैंस VPN का इस्तेमाल करके मेरे गाने सुनते हैं. कुछ लोग आज भी गानों की CD बनाकर एक-दूसरे को बांटते हैं. लेकिन यह सच है कि संगीत को जहां पहुंचना होता है, वह अपना रास्ता खुद बना लेता है.

मैं उन लोगों का भी शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझ पर बैन लगाया

बॉलीवुड से दूरी बनने के बाद आतिफ असलम ने एक स्वतंत्र (Independent) संगीतकार के रूप में अपनी सफर दोबारा शुरू किया. उनका कहना है कि मैं उन लोगों का भी दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझ पर बैन लगाया..अगर वह बैन न लगते, तो शायद मैं एक इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के तौर पर अपने हुनर को कभी नहीं तराश पाता. इस अनुभव ने मुझे खुद को और बेहतर तरीके से समझने का मौका दिया.

पुलवामा हमले के बाद से लगा था पाकिस्तानी सिंगर- एक्टर्स पर बैन

बता दें कि साल 2016 में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद स्थितियां काफी बदल गई थीं. उस दौरान गुड़गांव में होने वाला आतिफ का एक बड़ा कॉन्सर्ट सुरक्षा कारणों के चलते रद्द कर दिया गया था. इसके बाद 'इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन' (IMPPA) ने पाकिस्तानी कलाकारों और तकनीशियनों के काम करने पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया. वहीं, 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद 'ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (AICWA) ने इस पाबंदी को पूरी तरह से लागू कर दिया.

जल बैंड से बॉलीवुड में की थी सफर की शुरूआत

बॉलीवुड फिल्मों में आने से बहुत पहले ही आतिफ असलम का भारतीय सुनने वालों के साथ कनेक्शन बन गया था. अपने शुरुआती दिनों में, वह पाकिस्तानी रॉक बैंड 'जल' के लीड वोकलिस्ट थे. उनका मशहूर गाना 'आदत' एक ऐसा एंथम बन गया जिसने पूरे सबकॉन्टिनेंट में धूम मचा दी. इसके बाद, 2004 में आए उनके पहले सोलो एल्बम जल परी ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। था. बाद में, 'वो लम्हे', 'आदत' (*कलयुग* से), 'तू जाने ना', और 'तेरा होने लगा हूँ' जैसे गानों के जरिए, आतिफ ने बॉलीवुड म्यूज़िक के एक सुनहरे दौर की शुरुआत की. 

आपके लिए और भी है...

Netflix पर आते ही ट्रेंड कर रही है ये हॉरर थ्रिलर, सिर्फ 1 घंटे 52 मिनट में छुड़ा देगी डर से पसीने, वीकेंड पर जरूर देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistani Singer Atif Aslam, Atif Aslam Bollywood Song, Podcast, Bollywood, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com