विज्ञापन

15 साल की पाकिस्तानी लड़की ने गाया था जीनत गाना का ये सुपरहिट गाना, 46 साल बाद भी है हर पार्टी की जान, 3 बार बन चुका है रीमिक्स

1980 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘कुरबानी’ का यह गाना जीनत अमान और फिरोज खान पर फिल्‍माया गया था. गाने की धुन और लिरिक्‍स आज भी उतनी ही ताजा लगती है, जैसे हाल ही में बना हो.

15 साल की पाकिस्तानी लड़की ने गाया था जीनत गाना का ये सुपरहिट गाना, 46 साल बाद भी है हर पार्टी की जान, 3 बार बन चुका है रीमिक्स
15 साल की पाकिस्तानी लड़की ने गाया था जीनत गाना का ये सुपरहिट गाना
NDTV

एक जमाना था जब बॉलीवुड में भारतीय कलाकारों के साथ पाकिस्तानी कलाकार भी जमकर काम करते थे. कई पाकिस्तानी कलाकारों ने बड़े पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी. चाहे एक्टिंग रही हो या गाने, पाकिस्तानी कलाकारों ने हर क्षेत्र में अपनी कला दिखाई. ऐसी ही एक पाकिस्तानी सिंगर बॉलीवुड का ऐसा गाना दिया है, जो कभी पुराना ही नहीं हो पाया है. बॉलीवुड के पार्टी सॉन्‍ग में एक नाम आज भी सबसे ऊपर है - ‘आप जैसा कोई'. 1980 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘कुरबानी' का यह गाना जीनत अमान और फिरोज खान पर फिल्‍माया गया था. गाने की धुन और लिरिक्‍स आज भी उतनी ही ताजा लगती है, जैसे हाल ही में बना हो. 

15 साल की उम्र में गाया गाना

सबसे खास बात यह है कि इस हिट गाने की आवाज दी थी पाकिस्‍तान की सिंगर नाजिया हसन ने. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 15 साल थी. यह उनका डेब्‍यू सॉन्‍ग था. गाने के बोल श्‍यामलाल ने लिखे थे और म्‍यूजिक दिया था बिद्दू ने. नाजिया की दमदार आवाज ने गाने को अमर बना दिया. यह गाना सिर्फ भारत में ही नहीं, पाकिस्‍तान में भी धूम मचा गया. एल्‍बम की बिक्री लाखों में हुई. नाजिया हसन को इस गाने के लिए बेस्‍ट प्‍लेबैक सिंगर का फिल्‍मफेयर अवॉर्ड मिला. वे सबसे कम उम्र में यह पुरस्‍कार जीतने वाली सिंगर बन गईं.

तीन बार हुआ रिक्रिएट 

46 साल बीत जाने के बाद भी ‘आप जैसा कोई' डीजे पार्टियों का फेवरेट बना हुआ है. गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसके कई रीमिक्‍स भी आ चुके हैं. 2004 में टी-सीरीज ने सोफी चौधरी के साथ एक वर्जन निकाला. इसके बाद फिल्‍म ‘बेजोड़ी' में भी रीमिक्‍स आया. तीसरी बार आयुष्‍मान खुराना की फिल्‍म ‘एन एक्‍शन हीरो' के लिए यह गाना दोबारा तैयार किया गया. तीनों ही वर्जन काफी पसंद किए गए.

मशहूर हुई जीनत अमान

जीनत अमान को इस गाने ने घर-घर में पहचान दिलाई. गाना सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. पुरानी फिल्‍मों के कई गाने समय के साथ भूल जाते हैं, लेकिन ‘आप जैसा कोई' की धुन और नाजिया हसन की आवाज आज भी युवाओं से लेकर पुरानी पीढ़ी तक सबको जोड़े रखती है. यह गाना सिर्फ एक हिट सॉन्‍ग नहीं, बल्कि बॉलीवुड म्यूजिक का एक कल्‍ट क्‍लासिक बन चुका है, जो दशकों बाद भी उतना ही ताजा और ऊर्जावान लगता है.

ये भी पढ़ें: न अरुण गोविल, न रणबीर कपूर! 9 बार फिल्मों में श्रीराम बना ये एक्टर, लोग करने लगे थे पूजा, 42 की उम्र में छोड़ी दुनिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nazia Hassan, Aap Jaisa Koi, Qurbani Movie, Zeenat Aman, Feroz Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com